Winnie Sun Scholarship 2026-27: MBBS छात्राओं के लिए हर साल मिलेंगे ₹65,000, यहाँ देखें पूरी जानकारी और ऐसे करें अप्लाई
Winnie Sun Scholarship 2026-27 के अंतर्गत MBBS प्रथम वर्ष की पात्र छात्राओं को सालाना ₹65,000 तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। अधिकतम पांच वर्षों तक सहायता का प्रावधान है। परिवार की सालाना आय ₹5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालिया जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 है।
डॉक्टर बनने का सपना देखना तो सरल है, लेकिन जब मेडिकल कॉलेज की भारी-भरकम फीस और पढ़ाई के खर्चों का सामना होता है, तो कई होनहार छात्राओं के कदम डगमगाने लगते हैं। खासतौर पर उन परिवारों के लिए, जहां पैसे और परिवार की आय कम है, यह सफर काफी मुश्किलों भरा हो जाता है। अगर आप भी ऐसी ही चुनौती से जूझ रही है, तो विनी सन स्कॉलरशिप (Winnie Sun Scholarship) आपके इस सपने को पूरा करने में मदद कर सकती है।
खास बात यह है कि यह आर्थिक सहायता आपको सिर्फ एक साल के लिए नहीं, बल्कि पूरी पढ़ाई के दौरान अधिकतम पांच सालों तक मिल सकती है। मौजूदा अपडेट्स के मुताबिक, सत्र 2026-27 के लिए आवेदन करने की आखिरी दिनांक 15 नवंबर 2026 तय की है। ऐसे में जिन छात्राओं ने हाल ही में MBBS प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया है, उन्हें बिना देर किए अपनी एलिजिबिलिटी चेक करके तुरंत फॉर्म भर देना चाहिए।
Winnie Sun Scholarship 2026-27
विनी सन स्कॉलरशिप एक प्राइवेट स्कॉलरशिप प्रोग्राम है, जिसे खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं के लिए तैयार किया गया है ताकि वह बिना किसी वित्तीय तंगी के अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर पाएंगे। यह पहल कॉन्सेंट्रिक्स (Concentrix) द्वारा चलाई जा रही है, और इसके ऑनलाइन आवेदन की जिम्मेदारी Buddy4Study के पास है।
इस स्कॉलरशिप का सीधा उद्देश्य उन छात्राओं का हाथ थामना है, जो काबिल तो हैं लेकिन कॉलेज फीस, महंगी किताबों और अन्य जरूरी खर्चे उठा नहीं पा रहे हैं। ध्यान रहे कि यह कोई सरकारी योजना नहीं है, इसलिए इसमें सिलेक्शन पूरी तरह से तय मापदंडों और चयन प्रक्रिया के आधार पर ही होता है।
Winnie Sun Scholarship 2026-27 Overview
| छात्रवृत्ति | Winnie Sun Scholarship 2026-27 |
| संबंधित पहल | Concentrix |
| आवेदन प्लेटफॉर्म | Buddy4Study |
| पात्र विद्यार्थी | MBBS 01 वर्ष की छात्राएं |
| पारिवारिक आय | ₹5 लाख हर साल |
| वार्षिक सहायता | ₹65,000 तक |
| सहायता अवधि | अधिकतम 05 वर्ष |
| अंतिम दिनांक | 15 नवंबर 2026 |
| आधिकारिक आवेदन पेज | buddy4study.com |
Winnie Sun Scholarship में कितने पैसे मिलेंगे?
अगर आपका सेलेक्शन इस स्कॉलरशिप के लिए होता है, तो आपको हर साल ₹65,000 तक की राशि दी जाएगी। इस पैसे का उपयोग आप अपने कॉलेज की ट्यूशन फीस, एग्जाम फीस, किताबें, स्टेशनरी या पढ़ाई से जुड़े अन्य जरूरी खर्च खर्चों को पूरा करने में कर सकते हैं।
इस स्कॉलरशिप से पूरे 5 साल तक यह मदद दी जाएगी, तो कुल मिलाकर ₹3,25,000 तक की आर्थिक मदद मिलेगी। हालांकि, यह राशि सीधे तौर पर आपकी कॉलेज फीस और प्रोग्राम के नियमों व शर्तों पर निर्भर करेगी, मतलब हर छात्र के लिए पूरे पैसे मिलना या हर साल स्कॉलरशिप जारी रहना ज़रूरी नहीं होगा।
विनी सन स्कॉलरशिप 2026 के लिए कौन पात्र है?
इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई है।
- सबसे पहली बात यह कि केवल वे भारतीय छात्राएं ही इसके लिए आवेदन कर सकती है
- किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में MBBS 01 वर्ष में प्रवेश लिया है
- परिवार की आय ₹5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
- आवेदिका का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पास होना जरूरी है।
विनी सन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन फॉर्म भरने बैठने से पहले अपने सभी जरूरी कागज पहले से तैयार करके रख लें, ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की हड़बड़ी न हो।
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड या पहचान पत्र
- कक्षा कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- मेडिकल कॉलेज का एडमिशन लेटर
- स्टूडेंट आईडी कार्ड या फीस रसीद में से कोई एक प्रूफ होना चाहिए
- परिवार का आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक या कैंसल्ड चेक की कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
Winnie Sun Scholarship 2026-27 Online Apply कैसे करें?
- सबसे पहले Buddy4Study के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं
- आपका अकाउंट पहले से बना हुआ है तो लॉगिन करें
- नहीं तो अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके नया अकाउंट बना लें
- लॉगिन करने के बाद Winnie Sun Scholarship के पेज पर जाएं
- और ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी पर्सनल और एकेडमिक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें,
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एक बार सब कुछ री-चेक करने के बाद सबमिट कर दें।
Winnie Sun Scholarship की अंतिम दिनांक
Winnie Sun Scholarship 2026-27 के हालिया अपडेट्स के मुताबिक आवेदन की अंतिम दिनांक 15 नवंबर 2026 है। हालांकि, कुछ पुरानी लिस्टिंग्स में 30 अक्टूबर 2026 की दिनांक भी दिखती है, इसलिए सलाह यही दी जाती है कि आप Buddy4Study के ऑफिशियल पेज पर जाकर करंट स्टेटस जरूर चेक कर लें और डेडलाइन से पहले ही अपना फॉर्म जमा कर दें।
Winnie Sun Scholarship 2026-27 Apply Link
| Online Apply | Click Here |
| Scholarship Details | Check Here |
| Application Login | Click Here |
Winnie Sun Scholarship 2026-27 FAQ
क्या MBBS की सभी छात्राओं को ₹65,000 मिलेंगे?
नहीं, यह छात्रवृत्ति पात्रता और चयन के आधार पर दी जाती है, चयनित छात्राओं को हर साल अधिकतम ₹65,000 की सहायता मिल सकती है।
Winnie Sun Scholarship 2026-27 की आखिरी दिनांक क्या है?
हालिया प्रकाशित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की अंतिम दिनांक 15 नवंबर 2026 है।