AICTE Fellowship 2026: कॉलेज शिक्षकों के लिए हर महीने ₹1 लाख की फेलोशिप, Phase 2 के लिए 15 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

ARTICLE SUMMARY

AICTE Fellowship 2026-27 के Phase-2 मे तकनीकी कॉलेज शिक्षकों के लिए आवेदन शुरू हुए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 01 वर्ष के लिए ₹1 लाख हर महीने फेलोशिप और उद्योग में काम करने का अनुभव मिलेगा और आवेदन की अंतिम दिनांक 15 दिसंबर 2026 है।

AICTE Fellowship 2026 27
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

तकनीकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक नया और अच्छा अवसर आया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम के 02 चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों के लिए उद्योगों के साथ काम करने और नई तकनीकों का अनुभव प्राप्त करने का मौका दिया जा रहा है।

इसके साथ हर महीने ₹1 लाख रुपए की फेलोशिप सहायता दी जाएगी। इस फेलोशिप के लिए 15 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते है। खास बात यह है कि चयनित शिक्षकों को अपने वर्तमान संस्थान से मिलने वाला नियमित वेतन भी जारी रहेगा। आवेदन AICTE के आधिकारिक पोर्टल ifp.aicte.gov.in पर करना होगा।

AICTE Fellowship 2026

AICTE Fellowship 2026 27 तकनीकी शिक्षा से जुड़े शिक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण और अनुभव मिलेगा। इसका पूरा नाम AICTE Industry Fellowship Programme है। सरकार की पहल के तहत कॉलेजों के शिक्षकों को 01 वर्ष तक उद्योगों में काम करने का अवसर मिलता है।

AICTE Fellowship का उद्देश्य शिक्षकों को इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों, रिसर्च और काम करने के तरीकों से पहचान और परिचित कराना है। इससे वह शिक्षक अपने कॉलेज में विद्यार्थियों को पढ़ाते समय वास्तविक औद्योगिक अनुभव भी उपयोग कर सकेंगे।

AICTE Fellowship 2026-27 Overview

कार्यक्रमAICTE Industry Fellowship Programme
शैक्षणिक सत्र2026-27
वर्तमान चरणPhase-2
संस्थाअखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद
पात्र उम्मीदवारनियमित फैकल्टी सदस्य
अधिकतम आयु50 वर्ष
शिक्षण अनुभवन्यूनतम 05 वर्ष
मासिक फेलोशिप₹1,00,000
अवधि01 वर्ष
आवेदन की अंतिम तारीख15 दिसंबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटifp.aicte.gov.in

AICTE Fellowship 2026-27 में हर महीने कितने पैसे मिलेंगे?

इस AICTE Fellowship में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें ₹75,000 AICTE की ओर से और कम से कम ₹25,000 संबंधित इंडस्ट्री संस्थान की तरफ से दिए जाएंगे।

सबसे जरूरी बात यह है कि फेलोशिप के दौरान शिक्षक का नियमित वेतन बंद नहीं किया जाएगा। 01 वर्ष तक निर्धारित सहायता मिलने पर कुल फेलोशिप राशि ₹12 लाख हो सकती है। यह नियमित वेतन के अतिरिक्त दी जाएगी।

AICTE Fellowship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • 13 नवंबर 2026 को आयु 50 वर्ष से अधिक न होनी चाहिए
  • नियमित फैकल्टी सदस्य के रूप में कार्यरत होना चाहिए
  • संस्थान से Nomination और NOC होना चाहिए
  • GATE, GRE, CAT, MAT, NET जैसी निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
  • या फिर वैकल्पिक शैक्षणिक उपलब्धि की शर्त पूरी करता होना चाहिए।

AICTE Fellowship 2026-27 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र
  • शिक्षण अनुभव प्रमाण-पत्र
  • संस्थान का Nomination Letter और NOC
  • निर्धारित उपलब्धियों के प्रमाण-पत्र
  • नोटरी से सत्यापित शपथ-पत्र

AICTE Fellowship 2026-27 Online Apply कैसे करें?

  • AICTE Fellowship पोर्टल खोलें
  • अब सामने दिए Faculty Registration विकल्प चुनें
  • इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें
  • अब शैक्षणिक योग्यता और शिक्षण अनुभव भरें
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज और NOC अपलोड करें
  • ऑनलाइन आवेदन की जानकारी जो भारी है एक बार चेक करें
  • अब आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसकी फोटो कॉपी सुरक्षित रखें।

AICTE Fellowship 2026-27 में चयन कैसे होगा?

आवेदन मिलने के बाद AICTE की समिति उम्मीदवारों के दस्तावेजों और पात्रता की जानकारी जरूर देखें। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए शिक्षकों का संबंधित औद्योगिक संस्थान द्वारा इंटरव्यू और आखिरी वेरीफाई किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र उम्मीदवारों को ऑफर लेटर मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फेलोशिप जनवरी 2027 के दूसरे पखवाड़े में शुरू होने की संभावना है।

Online ApplyClick Here
Faculty RegistrationRegistration Portal
Programme DetailsCheck Details