UP Schools Winter Vacation: बच्चों की हुई मौज, 31 दिसंबर से 15 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

UP Schools Winter Vacation
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार इस बार परिषदीय विद्यालयों में 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश निर्धारित किया गया है। दिसंबर के आखिरी दिन से शुरू होने वाली ये छुट्टियां जनवरी के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेंगी।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, यूपी के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक सर्दियों की छुट्टियां रहने वाली है। इसके बाद 15 जनवरी से स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होंगे। इसलिए अभिभावकों को स्कूल से मिलने वाली नई सूचनाओं पर भी ध्यान देना होगा।

UP Schools Winter Vacation 2026

UP Schools Winter Vacation उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में ठंड के मौसम के दौरान दिया जाने वाला शीतकालीन छुट्टी है। दिसंबर और जनवरी में तापमान गिरने तथा सुबह के समय कोहरा बढ़ने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसी अवधि को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद अपने वार्षिक कैलेंडर में छुट्टियां निर्धारित हो गई है।

वर्ष 2026-27 के कैलेंडर में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के लिए शीतकालीन अवकाश कार्यक्रम दिया गया है। इस दौरान बच्चों की नियमित कक्षाएं बंद रहेंगी और निर्धारित समय के लिए समाप्त होने पर दोबारा शिक्षण कार्य शुरू होंगी।

UP Schools Winter Vacation 2026 Schedule

बेसिक शिक्षा परिषद के कैलेंडर में सर्दियों की छुट्टियां 31 दिसंबर से शुरू करने का कार्यक्रम है। अभिभावक नीचे दी गई तारीखों के अनुसार बच्चों की छुट्टियों की जानकारी देख सकते है।

अवकाशUP Schools Winter Vacation 2026
राज्यउत्तर प्रदेश
छुट्टियां शुरू31 दिसंबर 2026
छुट्टियां समाप्त14 जनवरी 2027
कुल छुट्टियां15 दिन
स्कूल दोबारा खुलेंगे15 जनवरी 2027

यूपी में किन स्कूलों को मिलेंगी 15 दिनों की छुट्टियां?

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की यह छुट्टियां कार्यक्रम मुख्य रूप से परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के लिए है। संबंधित मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में भी परिषद के निर्देश लागू हो सकते है।

हालांकि, CBSE, ICSE और दूसरे निजी स्कूलों का अवकाश कैलेंडर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए प्रदेश के सभी स्कूल 31 दिसंबर से ही बंद होंगे, ऐसा मान लेना सही नहीं है। निजी विद्यालयों के अभिभावक स्कूल प्रबंधन से छुट्टियों की तारीखें जरूर देखनी चाहिए।

ठंड ज्यादा बढ़ी तो क्या स्कूलों की छुट्टियां आगे बढ़ेंगी?

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी के दौरान कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर देखने के लिए मिलेगी। ऐसे मौसम में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन स्कूलों के समय में बदलाव या अतिरिक्त अवकाश का आदेश दे सकता है।

फिलहाल निर्धारित कार्यक्रम में 14 जनवरी 2027 तक छुट्टियां हैं। इससे आगे छुट्टियां बढ़ाने का कोई राज्यव्यापी नया आदेश सामने नहीं आया है। यदि मौसम की स्थिति के कारण बदलाव होता है, तो उसकी जानकारी जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग द्वारा दी जाएगी।

सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूल कब खुलेंगे?

मौजूदा कैलेंडर के मुताबिक 15 जनवरी 2027 से परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई फिर से दोबारा शुरू होगी। विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचना होगा और नियमित कक्षाओं में शामिल होना होगा।

सर्दियों के मौसम में परिषदीय विद्यालयों का सामान्य समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। हालांकि, अत्यधिक ठंड के दौरान स्थानीय स्तर पर समय बदला जा सकता है। इसलिए स्कूल खुलने से पहले प्रधानाध्यापक या संबंधित शिक्षक से समय की पुष्टि कर लें।

UP Schools Winter Vacation 2026 का नोटिस कहां देखें?

बेसिक शिक्षा विभागbasiceducation.up.gov.in
बेसिक शिक्षा परिषदupbasiceduparishad.gov.in
छुट्टियां 2026Check Calendar