JTET OMR Sheet 2026 Out: 4.85 लाख अभ्यर्थियों की OMR जारी, रिजल्ट से पहले अपने उत्तर ऐसे करें डाउनलोड
JTET OMR Sheet 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JTET परीक्षा 2026 की OMR शीट ऑनलाइन उपलब्ध कर दी है। इस बार लगभग 4.85 लाख अभ्यर्थी रिजल्ट आने से पहले अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकते हैं। उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से परीक्षा में दिए गए उत्तरों की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 नवंबर 2026 को आयोजन हुई थी। इसके बाद 14 नवंबर को OMR शीट उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई है। अब अभ्यर्थी अपने उत्तरों की जानकारी देख सकते हैं। नीचे दी गई जानकारी के अनुसर सभी छात्र बिना कोई परीक्षा के अपनी उत्तर कुंजी देख पाएंगे।
JTET OMR Sheet 2026
JTET OMR Sheet 2026 वह स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका है, जिसमें परीक्षा के दौरान उम्मीदवार द्वारा भरे गए विकल्प दर्ज रहते हैं। इसके जरिए अभ्यर्थी देख सकते हैं कि उन्होंने किस प्रश्न के सामने कौन-सा उत्तर चुना था और कौन सा सही है।
इस बार JAC ने परिणाम से पहले उत्तर पुस्तिका देखने की सुविधा दी गई है। इससे उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का रिकॉर्ड मिल जाएगा और मूल्यांकन से जुड़ी संभावित गड़बड़ियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
JTET OMR Sheet 2026 Latest Update
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 14 नवंबर 2026 को OMR शीट ऑनलाइन उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। यह सुविधा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक, दोनों स्तरों की परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए है।
| परीक्षा | Jharkhand Academic Council |
| परीक्षा तिथि | 01 नवंबर 2026 |
| OMR जारी दिनांक | 14 नवंबर 2026 |
| अभ्यर्थियों की संख्या | लगभग 4.85 लाख |
| Paper 1 | कक्षा 1 से 5 |
| Paper 2 | कक्षा 6 से 8 |
| OMR की स्थिति | जारी |
| आधिकारिक वेबसाइट | jac.jharkhand.gov.in |
JTET OMR Sheet 2026 Download कैसे करें?
अभ्यर्थी अपनी OMR शीट JAC के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल से देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखें। पोर्टल पर उपलब्ध होने पर उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
- JAC की आधिकारिक पोर्टल खोले
- Jharkhand TET Exam 2026 में जाए
- संबंधित परीक्षा पोर्टल का लिंक खोले
- उम्मीदवार लॉगिन विकल्प चुने
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरे
- लॉगिन करने के बाद उपलब्ध OMR Sheet विकल्प खोले
- उत्तर पुस्तिका देखें और डाउनलोड का विकल्प मिलने पर PDF सुरक्षित करें।
JTET OMR Sheet 2026 में क्या-क्या चेक करना जरूरी है?
JTET OMR शीट खुलने के बाद सबसे पहले अपना नाम, रोल नंबर और परीक्षा का स्तर जांचें। इसके बाद प्रश्न संख्या के अनुसार दर्ज विकल्पों को ध्यान से देखें।
यदि किसी उत्तर की स्कैनिंग में गड़बड़ी दिखाई देती है, तो अपनी उत्तर पुस्तिका का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। शिकायत के लिए JAC द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों को ध्यान में रखें। बिना सूचना के किसी वेबसाइट पर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज न करें।
JTET Answer Key 2026 कब जारी होगी?
OMR शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार अब आधिकारिक उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों की जानकारी के अनुसार विषय विशेषज्ञों की समितियां प्रश्नों और उत्तरों की समीक्षा करेंगी।
आंसर की जारी होने पर अभ्यर्थी उससे अपनी OMR शीट का मिलान करके संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। फिलहाल JTET Result 2026 की निश्चित तारीख नहीं बताई गई है।
JTET OMR Sheet 2026 Important Links
| OMR Sheet / Candidate Login | Check OMR Sheet |
| JTET Official Exam Page | Check Exam Portal |
| Official Notice | Check JAC Notice |
| Answer Key & Result Updates | JAC Official Website |