DRDO RCI Trade Apprenticeship 2027: ITI पास युवाओं के लिए 115 पद खाली, ₹9,600 स्टाइपेंड, देखें चयन और आवेदन की प्रक्रिया

SUMMARY OF RECRUITMENT

Winnie Sun Scholarship 2026 27 के अंतर्गत MBBS प्रथम वर्ष की पात्र छात्राओं को हर साल ₹65,000 आर्थिक सहायता दी जा रही है, अधिकतम 05 वर्षों तक सहायता का नियम है। अंतिम दिनांक 15 नवंबर 2026 है।

DRDO RCI Trade Apprenticeship 2027
भर्ती संक्षिप्त विवरण (Gazette Overview)
भर्ती संगठन / बोर्ड DRDO
पद का नाम (Post Name) DRDO RCI Trade Apprenticeship ITI पास...
कुल रिक्तियां (Total Posts) Various Posts
शैक्षणिक योग्यता ITI Pass
वेतनमान (Pay Scale) As per rules
नौकरी का स्थान All India
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

क्या आपने भी ITI की पढ़ाई पूरी की है और किसी बड़े सरकारी रक्षा अनुसंधान संस्थान में काम सीखना चाहते है, तो DRDO का अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम आपके लिए नया अवसर बनकर आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI), हैदराबाद ने वर्ष 2027 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस की 115 खाली पद निर्धारित किए है। चयनित युवाओं को 01 साल की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ हर महीने स्टाइपेंड दिया जायेगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन अक्टूबर 2026 में शुरू हुए थे। DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर 01 नवंबर 2026 आवेदन समाप्त होने की दिनांक है। ऐसे में नए उम्मीदवारों के लिए फिलहाल आवेदन का समय निकल चुका है। जिन्होंने पहले से फॉर्म भरा है, उन्हें अब चयन संबंधी जानकारी और रजिस्टर्ड ईमेल पर आने वाली जानकारी पर ध्यान देना चाहिए।

DRDO RCI Trade Apprenticeship 2027

DRDO RCI Trade Apprenticeship 2027 01 साल का तकनीकी प्रशिक्षण प्रोग्राम है। इसे हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत द्वारा अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के अंतर्गत संचालित कराया जा रहा है। यहां ITI पास युवाओं को अपने ट्रेड से जुड़े व्यावहारिक कार्य सीखने का अवसर दिया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं के तकनीकी कौशल और कार्य अनुभव को बेहतर बनाना है। हालांकि, इसे नियमित सरकारी भर्ती नहीं चाहिए। अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद DRDO में स्थायी नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं है।

DRDO RCI Trade Apprenticeship 2027 Overview

कार्यक्रमDRDO RCI Trade Apprenticeship 2027
संस्थानResearch Centre Imarat, Hyderabad
विभागDRDO, रक्षा मंत्रालय
ITI ट्रेड सीटें115 (संभावित)
शैक्षणिक योग्यतासंबंधित ट्रेड में ITI
न्यूनतम अंक70% या 7.5 CGPA
न्यूनतम आयु18 वर्ष
प्रशिक्षण अवधि01 वर्ष
स्टाइपेंड ₹9,600
आवेदन पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in

DRDO RCI Trade Apprenticeship 2027 में कौन से ITI ट्रेड शामिल हैं?

RCI ने अलग-अलग तकनीकी ट्रेड के उम्मीदवारों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। कुल 115 ट्रेड अप्रेंटिस सीटों पर चयन किया जाएगा, लेकिन संस्थान जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बदल सकता है।

ट्रेड का नामयोग्यता
Fitter, Welder, Turnerसंबंधित ट्रेड में ITI
Machinist, Grinderसंबंधित ट्रेड में ITI
Electricianसंबंधित ट्रेड में ITI
Electronic Mechanicसंबंधित ट्रेड में ITI
Mechanic Dieselसंबंधित ट्रेड में ITI
COPAसंबंधित ट्रेड में ITI
Draughtsman Mechanicalसंबंधित ट्रेड में ITI

DRDO RCI ट्रेड अप्रेंटिसशिप 2027 की पात्रता

इस कार्यक्रम में भारत के ऐसे उम्मीदवार पात्र हैं, जिन्होंने वर्ष 2022 से 2026 के बीच नियमित विद्यार्थी के रूप में संबंधित ITI परीक्षा पास कर ली है। न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना आवश्यक है।

  • 1 सितंबर 2026 को आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
  • निर्धारित ट्रेड में ITI उत्तीर्ण होना चाहिए
  • Apprenticeship India पोर्टल पर पंजीकरण होना चाहिए
  • पहले अप्रेंटिसशिप पूरी नहीं की होनी चाहिए
  • 01 वर्ष से अधिक कार्य अनुभव नहीं होना चाहिए
  • निर्धारित योग्यता से अधिक शैक्षणिक योग्यता न होना चाहिए

DRDO RCI ट्रेड अप्रेंटिसशिप 2027 में कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

चयनित ट्रेड अप्रेंटिस को प्रशिक्षण की अवधि में हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। सितंबर 2025 के नए अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार राष्ट्रीय या राज्य ट्रेड प्रमाण-पत्र धारकों के लिए न्यूनतम स्टाइपेंड ₹9,600 प्रति माह निर्धारित किया है।

यह पैसे नियमित सरकारी कर्मचारी की सैलरी नही है। प्रशिक्षण के दौरान रहने के लिए हॉस्टल, क्वार्टर या परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

DRDO RCI ट्रेड अप्रेंटिसशिप 2027 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को Apprenticeship India पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना था। वहां संबंधित संस्थान और ट्रेड चुनकर ऑनलाइन आवेदन जमा किया जाता है।

  1. Apprenticeship India पोर्टल खोले
  2. Candidate Registration या Login करे
  3. Apprenticeship Opportunities में जाए
  4. RESEARCH CENTRE IMARAT सर्च करे
  5. Establishment ID E05203600040 देखें
  6. संबंधित ITI ट्रेड चुनकर Apply करें
  7. आवेदन जमा करके विवरण सुरक्षित अपने पास रख लें।

DRDO RCI ट्रेड अप्रेंटिसशिप में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक मेरिट और जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर जानकारी दी जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन के दौरान 10वीं एवं ITI मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक विवरण, फोटो और लागू प्रमाण-पत्र मांगे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस तथा पुलिस सत्यापन से जुड़े दस्तावेज दिखाना होगा।

Apply Online LinkClick Here
Official NotificationCheck Here
DRDO Vacancy UpdateCheck Here

DRDO RCI Trade Apprenticeship 2027 FAQ

DRDO RCI ट्रेड अप्रेंटिसशिप 2027 में कितनी सीटें हैं?

ITI ट्रेड अप्रेंटिस के लिए लगभग 115 सीटें निर्धारित हैं। इनकी संख्या आवश्यकता के अनुसार बदल सकती है।

DRDO RCI ट्रेड अप्रेंटिसशिप 2027 में कितनी सैलरी मिलेगी?

यह नियमित नौकरी नहीं, बल्कि अप्रेंटिसशिप है, पात्र ITI प्रमाणपत्र धारकों के लिए नियमानुसार न्यूनतम ₹9,600 मासिक स्टाइपेंड निर्धारित है।