Vylor Agritech Scholarship 2026: कृषि छात्रों के लिए ₹35,000 रुपए की सहायता, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ARTICLE SUMMARY

Vylor Agritech Scholarship 2026 27: कृषि के पात्र UG छात्रों को ₹25,000 और PG/PhD छात्रों को ₹35,000 सालाना छात्रवृत्ति मिलेगी। देखें आय सीमा, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया।

Vylor Agritech Scholarship 2026
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

कृषि क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक नई स्कॉलरशिप का अवसर आ गया है। Vylor की इस पहल में स्नातक डिगिर पास छात्रों के लिए हर साल ₹25,000 और पोस्टग्रेजुएशन या PhD कर रहे विद्यार्थियों के लिए ₹35,000 की सहायता दी जा रही है। ऑनलाइन अंतिम करने की अंतिम दिनांक 30 नवंबर 2026 है।

इस स्कॉलरशिप की खास बात यह है कि केवल प्रथम वर्ष के विद्यार्थी ही नहीं, पात्र पाठ्यक्रम के किसी भी वर्ष में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, सरकारी कॉलेज और पारिवारिक आय से जुड़ी शर्तें पूरी करना जरूरी है। चयन में छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी साथ ही इसके अलावा इस स्कॉलरशिप से जुड़े सभी जानकारी नीचे गई है।

Vylor Agritech Scholarship 2026-27

यह कृषि और उससे जुड़े विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए Vylor द्वारा शुरू किया गया है जो कि पूर्ण रूप से निजी छात्रवृत्ति प्रोग्राम है। इसका उद्देश्य पढ़ाई और रिसर्च से जुड़े खर्चों का आर्थिक बोझ को हल्का कम करना है।

आवेदन फॉर्म Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से भरें जा रहे है। यह केंद्र या राज्य सरकार की विशेष छात्रवृत्ति नहीं है, इसलिए इसकी पात्रता और चयन संबंधी नियम कार्यक्रम के अनुसार लागू होंगे।

छात्रवृत्तिVylor Agritech Scholarship
शैक्षणिक सत्र2026–27
प्रदाताVylor
पात्र कोर्सAgriculture एवं Allied Fields
आवेदनUG, PG और PhD
अधिकतम सहायता₹35,000 सालाना
पारिवारिक आय₹6 लाख तक
अंतिम दिनांक30 नवंबर 2026
आवेदन पोर्टलBuddy4Study

Vylor Agritech Scholarship से कितनी राशि मिलेगी?

Vylor Agritech छात्रवृत्ति की राशि पूरी तरह से पढ़ाई के स्तर पर निर्भर करती है। स्नातक डिग्री पास विद्यार्थियों के लिए सहायता ₹25,000 निर्धारित की गई है, जबकि PG और PhD में यह ₹35,000 हर साल के लिए निर्धारित है।

कोर्स का प्रकारवार्षिक सहायता
UG₹25,000
PG₹35,000
PhD₹35,000

इस सहायता राशि का उपयोग ट्यूशन फीस, हॉस्टल, किताबों, यात्रा, खाना और शिक्षा से जुड़े खर्चों में कर सकते है। चयनित होने के बाद ही छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Vylor Agritech Scholarship की पात्रताएं

आवेदक भारत के पात्र सरकारी संस्थान में कृषि या संबद्ध विषय का UG, PG अथवा PhD कोर्स कर रहा हो। इनमें ICAR मान्यता प्राप्त सरकारी कॉलेज, राज्य कृषि विश्वविद्यालय और पात्र IIT, NIT या IISc जैसे संस्थान शामिल होने चाहिए।

परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹6 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। Vylor या Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे पात्र नही है। इसमे छात्राओं के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन मुख्य प्रोग्राम की जानकारी केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है।

प्राइवेट कॉलेज के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम में सरकारी संस्थानों के विद्यार्थियों को पात्र बताया है। इसलिए केवल कृषि विषय में एडमिशन होने से किसी निजी कॉलेज के छात्र की पात्रता तय नहीं होती है।

आवेदन से पहले कॉलेज की मान्यता और संस्थान का प्रकार देख लेना चाहिए। UG, PG और PhD के किसी भी वर्ष में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते है।

Vylor Agritech Scholarship आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फॉर्म भरने से पहले शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार रखें।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Masked Aadhaar या मान्य फोटो ID
  • वर्तमान एडमिशन का प्रमाण या कॉलेज ID
  • पिछले वर्ष या कक्षा की मार्कशीट
  • कॉलेज की फीस रसीद या शुल्क जानकारी
  • आवेदक के नाम की बैंक पासबुक या कैंसल चेक
  • दस्तावेजों की सत्यता संबंधी घोषणा

Vylor Agritech Scholarship Online Apply कैसे करें?

सभी विद्यार्थी आवेदन करने के लिए Buddy4Study पर Account होना जरूरी है। अपनी पढ़ाई के स्तर के अनुसार सही आवेदन लिंक चुनें, क्योंकि UG और PG/PhD की श्रेणियां अलग-अलग है।

  1. स्कॉलरशिप पोर्टल का पेज खोले
  2. अब UG या PG/PhD श्रेणी का चयन करें
  3. इसके बाद Apply Now पर क्लिक करे
  4. अब Buddy4Study पर लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करे
  5. इसके बाद Start Application से फॉर्म खोले
  6. अब व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक की जानकारी भरे
  7. तुरंत बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करे
  8. अब Preview में जानकारी देख कर Final Submit कर दें।

Vylor Agritech Scholarshi में चयन कैसे होगा?

छात्रवृत्ति पाने के लिए पात्रता और दस्तावेजों का Verification महत्वपूर्ण है। छात्राओं के लिए प्राथमिकता देने की जानकारी बताई गई है।

चयनित विद्यार्थियों की संख्या, इंटरव्यू या अंतिम रिजल्ट की निश्चित दिनांक स्पष्ट नहीं बताई है। आगे की जानकारी के लिए Buddy4Study अकाउंट देखते रहें।

Application PortalCheck Now
UG ApplicationApply Now
PG/PhD ApplicationApply Now