Sainik School Admission 2027-28: सैनिक स्कूल में प्रवेश का मौका, कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए आवेदन शुरू, अंतिम दिनांक 02 दिसंबर तक भरें फॉर्म

ARTICLE SUMMARY

Sainik School Admission 2027-28: सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए AISSEE 2027 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 02 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Sainik School Admission 2027-28
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

Sainik School Admission 2027-28: यदि आप अपने बच्चे का दाखिला सैनिक स्कूल में करवाना चाहते है, तो आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2027) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके माध्यम से देशभर के सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश दिया जाएगा।

इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 03 नवंबर 2026 से शुरू हुए है और बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम दिनांक 02 दिसंबर 2026 रखी गई है। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। जो माता-पिता अपने बच्चों के लिए आवेदन करना चाहते है, तो उन्हें पहले आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देखनी चाहिए, ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो।

Sainik School Admission 2027-28 क्या है?

सैनिक स्कूल एडमिशन देश के उन विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया है, जो सैनिक स्कूलों में पढ़ाई करना चाहते है। यह स्कूल अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देते है। सैनिक स्कूल सोसाइटी रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है।

इन स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए AISSEE परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया, सीटों की उपलब्धता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर एडमिशन मिलता है।

सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 की महत्वपूर्ण दिनांक

NTA ने आवेदन से लेकर प्रवेश परीक्षा तक का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नियमित आवेदन की तारीख निकलने के बाद अतिरिक्त शुल्क के साथ भी कुछ दिनों तक फॉर्म जमा करने का अवसर मिलेगा।

महत्वपूर्ण प्रक्रियानिर्धारित तारीख
नोटिफिकेशन जारी03 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू03 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख02 दिसंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन03 से 06 दिसंबर 2026
फॉर्म में सुधार07 से 09 दिसंबर 2026
परीक्षा शहर की जानकारी11 जनवरी 2027
एडमिट कार्ड25 जनवरी 2027
प्रवेश परीक्षा31 जनवरी 2027

कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए कितनी उम्र चाहिए?

सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र सबसे महत्वपूर्ण शर्तों में शामिल है। आयु की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी। निर्धारित सीमा से बाहर होने पर विद्यार्थी आवेदन के योग्य नहीं माना जाएगा।

कक्षा 6वीं में लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते है। कक्षा 9वीं में लड़कियों का प्रवेश संबंधित स्कूल में सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।

कक्षाआयु सीमाजन्मतिथि
कक्षा 6वीं10 से 12 वर्ष01 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017
कक्षा 9वीं13 से 15 वर्ष01 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014

कक्षा 9वीं में प्रवेश के समय विद्यार्थी का मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना भी जरूरी है।

AISSEE 2027 का आवेदन शुल्क कितना है?

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए अलग-अलग श्रेणियों के विद्यार्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और जमा की गई परीक्षा फीस रिफ़ंड नहीं होगी।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग₹850
OBC-NCL₹850
रक्षा कर्मियों के बच्चे₹850
SC/ST₹700
निर्धारित तारीख के बाद अतिरिक्त शुल्क₹500

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 का पैटर्न

कक्षा 6वीं और 9वीं की प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को OMR शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षा अवधि अलग-अलग निर्धारित की गई है।

कक्षा 6वीं की परीक्षा 150 मिनट की होगी और इसे हिंदी सहित 13 भाषाओं में दिया जाएगा। जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा 180 मिनट की होगी, जिसका माध्यम अंग्रेजी रहेगा। परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक सिलेबस देखना चाहिए।

Sainik School Admission 2027 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

अभिभावक NTA की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करते समय बच्चे का नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया।

  1. आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ खोले
  2. AISSEE 2027 Application Form लिंक पर क्लिक करे
  3. अब नया रजिस्ट्रेशन करके आवेदन नंबर प्राप्त करे
  4. बच्चे की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरे
  5. इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करे
  6. ऑनलाइन शुल्क जमा करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

आवेदन करने से पहले किन दस्तावेजों को तैयार रखें?

आवेदन फॉर्म भरने से पहले बच्चे की हाल की फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि का प्रमाण, निवास प्रमाण-पत्र और लागू होने पर जाति प्रमाण-पत्र तैयार रखें। रक्षा कर्मियों के बच्चों को संबंधित सेवा प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ेगी।

आवेदन में गलत जानकारी दर्ज होने पर 07 से 09 दिसंबर 2026 के बीच निर्धारित विवरण सुधारने का अवसर मिलेगा। हालांकि, सभी जानकारियों में बदलाव की अनुमति जरूरी नहीं है, इसलिए फॉर्म जमा करने से पहले अच्छी तरह देख ले।

Sainik School Admission 2027-28 FAQ

सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 की अंतिम तारीख क्या है?

बिना अतिरिक्त शुल्क आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 दिसंबर 2026 है। इसके बाद 03 से 06 दिसंबर तक ₹500 अतिरिक्त लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 कब होगी?

AISSEE 2027 की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2027 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का कार्यक्रम है।