PM YASASVI Scholarship Online Apply: छात्रों के लिए ₹1.25 लाख तक स्कॉलरशिप, यहाँ देखें पूरी योग्यताएं और आवेदन की प्रक्रिया

ARTICLE SUMMARY

PM YASASVI Scholarship 2026 के तहत OBC, EBC और DNT वर्ग के विद्यार्थियों को ₹1.25 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता दी जा रही है। केंद्रीय स्कूल और कॉलेज योजनाओं में आवेदन की अंतिम दिनांक 30 नवंबर 2026 है।

PM YASASVI Scholarship Online Apply
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

क्या आप भी OBC, EBC या DNT वर्ग से है और पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है, तो केंद्र सरकार की PM यशस्वी छात्रवृत्ति योजना आपके काम आयेगी। इस योजना में कक्षा 9वीं से लेकर उच्च शिक्षा तक के पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी सरकार द्वारा दी जाती है। चयनित स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को हर साल ₹75,000 से ₹1.25 लाख तक की सहायता मिलती है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। सरकार द्वार जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार टॉप क्लास स्कूल और कॉलेज स्कॉलरशिप के लिए 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते है। लेक़िन, दोनों योजनाओं की पात्रता अलग-अलग है। विद्यार्थियों को फॉर्म भरने से पहले अपने शिक्षण संस्थान और पारिवारिक आय की शर्तें जरूर देखनी चाहिए जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

PM YASASVI Scholarship 2026 क्या है?

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एक योजना है। इसका पूरा नाम प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया दिया गया है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर OBC, EBC और DNT वर्ग के विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहायता दी जाती है।

इस योजना के अंतर्गत प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और टॉप क्लास शिक्षा जैसी अलग-अलग छात्रवृत्तियां शामिल है। हर श्रेणी में मिलने वाले पैसे और आवेदन की प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को एक समान स्कॉलरशिप नही दी जाती है।

PM YASASVI Scholarship 2026 Overview

योजनापीएम यशस्वी छात्रवृत्ति 2026
शैक्षणिक सत्र2026-27
मंत्रालयसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
लाभार्थीOBC, EBC और DNT विद्यार्थी
पारिवारिक आयअधिकतम ₹2.5 लाख सालाना
स्कूल स्कॉलरशिप₹75,000 से ₹1.25 लाख तक
आवेदन की अंतिम दिनांक30 नवंबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलscholarships.gov.in

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति में कितनी राशि मिलेगी?

इस योजना में मिलने वाली सहायता विद्यार्थी की कक्षा, कोर्स और शिक्षण संस्थान पर निर्भर करती है। टॉप क्लास स्कूल स्कॉलरशिप के अंतर्गत ट्यूशन फीस, हॉस्टल और अन्य निर्धारित शैक्षणिक खर्चों के लिए पैसे दिए जाते है।

स्कॉलरशिप श्रेणीनिर्धारित सहायता
प्री-मैट्रिक₹4,000 हर साल
टॉप क्लास स्कूल: कक्षा 9-10₹75,000 तक हर साल
टॉप क्लास स्कूल: कक्षा 11-12₹1,25,000 तक हर साल
टॉप क्लास कॉलेजपात्र फीस और अतिरिक्त भत्ते
निजी कॉलेज की ट्यूशन फीससामान्यतः ₹2 लाख हर साल तक

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति 2026 के लिए पात्रता क्या है?

इस छात्रवृत्ति का लाभ भारतीय नागरिकता वाले OBC, EBC और DNT वर्ग के विद्यार्थी पूरी तरह से ले सकते है। आवेदक के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • विद्यार्थी संबंधित पात्र वर्ग से होना चाहिए
  • परिवार की आय निर्धारित सीमा में होना चाहिए
  • स्कूल या कॉलेज योजना में सूचीबद्ध होना चाहिए
  • पिछली कक्षा के अंक और शैक्षणिक रिकॉर्ड उपलब्ध होना चाहिए
  • संबंधित स्कॉलरशिप की मेरिट और अन्य शर्तें पूरी होना चाहिए।

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति 2026 की अंतिम दिनांक

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार टॉप क्लास स्कूल और कॉलेज की केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम दिनांक 30 नवंबर 2026 तय की गई है।

जबकि, स्कूल योजना के नए आवेदन राजस्थान, केरल और कर्नाटक के विद्यार्थियों के लिए फिलहाल यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन राज्यों के छात्रों को पोर्टल पर अगली सूचना देखनी चाहिए।

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने से पहले आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट और बैंक खाते की बैंक पासबुक। संस्थान में प्रवेश और फीस संबंधी दस्तावेज मांगे जा सकते है इसलिए तैयार कर रख लें।

बैंक खाता DBT भुगतान के लिए तैयार होना चाहिए। दस्तावेजों में नाम या अन्य जानकारी अलग होने पर सत्यापन रुक सकता है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।

PM YASASVI Scholarship 2026 Online Apply कैसे करें?

विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। पहली बार आवेदन करने वालों को One Time Registration यानी OTR पूरा करना बहुत जरूरी है।

  • National Scholarship आधिकारिक पोर्टल खोले
  • Student सेक्शन में OTR Registration पूरा करे
  • OTR नंबर से लॉगिन करे
  • संबंधित PM YASASVI Scholarship चुने
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरे
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे
  • फॉर्म सबमिट करके आवेदन संख्या सुरक्षित रख ले
Apply OnlineClick Here
Scholarship Last Date30 November 2026
Application StatusCheck Here

PM YASASVI Scholarship 2026 FAQ

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति 2026 में आवेदन करने की अंतिम दिनांक क्या है?

टॉप क्लास स्कूल और कॉलेज छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की वर्तमान अंतिम दिनांक 30 नवंबर 2026 है।

क्या कक्षा 12वीं पास विद्यार्थी पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं?

हां, कक्षा 12वीं के बाद अधिसूचित कॉलेजों में पात्र कोर्स करने वाले OBC, EBC और DNT विद्यार्थी टॉप क्लास कॉलेज स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते है।