NVS Class 6 Admit Card 2027: नवोदय कक्षा 6वीं का हॉल टिकट जारी, 28 नवंबर से परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

ARTICLE SUMMARY

NVS Class 6 Admit Card 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर 2026 को जारी हो गए हैं। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी; यहां जानें डायरेक्ट डाउनलोड लिंक, नया EVS परीक्षा पैटर्न देखें।

NVS Class 6 Admit Card 2027
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण न्यूज निकल कर आ गई है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027–28 की कक्षा 6वीं का प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बच्चों के अभिभावक 28 अक्टूबर 2026 से हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।

NVS प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए 28 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बच्चों को Registration Number और जन्मतिथि की जरूरत होगी। इस बार परीक्षा प्रश्नपत्र में EVS भी शामिल है, इसलिए परीक्षा से पहले नया पैटर्न समझना जरूरी है और सभी बच्चे इस नए विषय को ध्यान से रखकर तैयारी करें।

NVS Class 6 Admit Card 2027

NVS Admit Card 2027 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश-पत्र है। इसमें बच्चे का नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देश दिए होते है।

यह परीक्षा 2027–28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित हो रही है। इसलिए परीक्षा का नाम JNVST 2027 है जबकि लिखित परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित होगी।

NVS Class 6 Admit Card Overview

परीक्षाJNVST Class 6
आयोजकNavodaya Vidyalaya Samiti
शैक्षणिक सत्र2027-28
एडमिट कार्ड जारी28 अक्टूबर 2026
परीक्षा तारीख28 नवंबर 2026
परीक्षा समय11:30 AM से 1:30 PM
कुल प्रश्न80
कुल अंक100
वेबसाइटnavodaya.gov.in

NVS Class 6 Admit Card कब जारी हुआ?

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के प्रवेश पत्र 28 अक्टूबर को ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए गए है। जिन बच्चों ने निर्धारित समय में आवेदन किया हुआ था, वह आधिकारिक स्टूडेंट लॉगिन से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है।

डाउनलोड की कोई अलग अंतिम दिनांक स्पष्ट नहीं है। फिर भी परीक्षा से पहले प्रिंट निकाल लें, ताकि वेबसाइट में तकनीकी परेशानी होने पर समस्या न आए।

NVS Class 6 Admit Card 2027 Download कैसे करें?

डाउनलोड पोर्टल पर छात्र का Registration Number, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा कोड दर्ज करना होता है, इसके बाद छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

  1. NVS की आधिकारिक वेबसाईट को खोलें
  2. NVS Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  3. अब Student Login सेक्शन देखे
  4. इसके बाद Registration Number दर्ज करे
  5. अब छात्र अपनी Date of Birth दर्ज करें
  6. सामने दिखाई देने वाला Captcha को ध्यान से भरें
  7. इसके बाद Login या Submit का बटन पर क्लिक करें
  8. अब हॉल टिकट खुलने पर डाउनलोड करे
  9. सही PDF का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

NVS एडमिट कार्ड में कौन-सी जानकारी देखें?

NVS एडमिट कार्ड प्रिंट निकालने के कुछ समय बाद बच्चे का नाम, फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि आदि ध्यान से देखें। परीक्षा केंद्र का नाम, पता, दिनांक तथा रिपोर्टिंग समय भी जरूर मिलाएं।

किसी जानकारी में गलती हो तो संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय या NVS के अधिकृत कार्यालय से संपर्क करें।

JNVST Class 6 Exam Date और Timing

JNVST Class 6 चयन परीक्षा 28 नवंबर को एक निर्धारित समयावधि में आयोजित करवाई जाती है। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 02 घंटे दिए जाते है और उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठने का मौका मिलता है।

परीक्षा कार्यक्रमसमय
परीक्षा कक्ष में बैठनासुबह 11:00 बजे तक
परीक्षा शुरूसुबह 11:30 बजे
परीक्षा समाप्तदोपहर 1:30 बजे
कुल अवधि02 घंटे

JNVST Class 6 Exam Pattern 2026-27

इस वर्ष पहले सेक्शन में Mental Ability के साथ Environmental Studies जोड़ा दिया गया है। कुल प्रश्न और अंक पहले की तरह 80 तथा 100 ही है।

विषयप्रश्नअंक
Mental Ability2025
Environmental Studies2025
Arithmetic2025
Language2025
कुल80100

प्रत्येक सही उत्तर देने पर पर 1.25 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

नवोदय परीक्षा 2026 में क्या लेकर पहुचें?

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट और उसमें निर्देशित पहचान संबंधी दस्तावेज साथ अपने पास रखें। OMR शीट भरने के लिए नीला या काला बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करें।

मोबाइल, स्मार्टवॉच और अन्य वस्तुएं लेकर न जाएं। OMR पर पेंसिल, व्हाइटनर या उत्तर मिटाने का प्रयोग नहीं करें।

Registration Number भूल जाएं तो क्या करें?

सबसे पहले आवेदन की पावती, डाउनलोड की गई रजिस्ट्रेशन कॉपी या आवेदन के समय प्राप्त SMS को ध्यान से देखें। इससे आपको Registration Number मिल जाएगा।

नंबर नहीं मिलने पर बच्चे के संबंधित विद्यालय या जवाहर नवोदय विद्यालय से मदद लें सकते है।

Admit Card DownloadCheck Now
NVS Official Websitenavodaya.gov.in
Admission PortalNVS Admission

NVS Class 6 Admit Card से संबंधित सवाल-जवाब (FAQs)

NVS Class 6 Admit Card 2027 कब जारी हुआ?

नवोडाय प्रवेश परीक्षा 2027 का प्रवेश पत्र 28 अक्टूबर 2026 की दिनांक पर जारी हो चुका है।

नवोदय कक्षा 6 2027 की प्रवेश परीक्षा कब होगी?

JNVST 2027 प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी।