NTA Exam Calendar 2026-27: NTA ने जारी किया 14 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, JEE Main 2027 के आवेदन शुरू, देखें नई दिनांक

NTA Exam Calendar 2026-27
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली 14 प्रमुख परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें JEE Main, UGC NET, Joint CSIR UGC NET, CUET PG, CMAT और NIFT जैसी परीक्षाएं शामिल की गई हैं। इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नया अपडेट यह है कि JEE Main 2027 Session 1 के ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके है।

NTA ने 16 सितंबर 2026 को प्रारंभिक परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित किया है। इसके बाद 24 अक्टूबर को JEE Main की नई अधिसूचना जारी हुई, जिसमें पहले घोषित परीक्षा तारीखों को बदल दिया गया है। इसलिए छात्रों को केवल पुराने कैलेंडर पर निर्भर रहने के जगह संबंधित परीक्षा की नई सूचना भी देखनी चाहिए जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

NTA Exam Calendar 2026-27 क्या है?

NTA Exam Calendar राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी परीक्षा प्रोग्राम है। इसमें कई प्रकार की प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं की प्रस्तावित दिनांक दी जाती है ताकि छात्र अपनी तैयारी और आवेदन करने के लिए पहले से मन बना पाएं।

इस बार कैलेंडर में दिसंबर की 05, जनवरी की 05, फरवरी की 02 और मार्च की 02 परीक्षाएं शामिल की गई हैं। हालांकि, प्रारंभिक कैलेंडर की दिनांक अस्थायी हैं और अलग अधिसूचना से बदली जा सकती है।

NTA Exam Calendar 2026-27: सभी 14 परीक्षाओं की दिनांक

NTA के सितंबर कैलेंडर में कुल 14 परीक्षाएं शामिल करी हुई थी। नीचे यह नए आधिकारिक अधिसूचना उपलब्ध कराई गई है, यहाँ संशोधित सभी परीक्षाओं की प्राथमिकता और संबंधित परीक्षा की दिनांक दी गई है।

परीक्षा का नामपरीक्षा की तारीख
Rashtriya Indian Military College6 दिसंबर 2026
SWAYAM8-12 दिसंबर 2026
Rashtriya Military Schools13 दिसंबर 2026
UGC NET December Session14-19 दिसंबर 2026
Joint CSIR UGC NET19, 22 और 27 दिसंबर 2026
Army Cadets College04 जनवरी 2027
SHRESHTA (NETS)10 जनवरी 2027
NIFT Entrance Exam10 जनवरी 2027
JEE Main Session 120–24 और 28 जनवरी 2027
Sainik School Entrance (AISSEE)31 जनवरी 2027
CMAT 202707 फरवरी 2027
NITTT Part 126-27 फरवरी 2027
CUET PG 20271-5, 8, 12-20 और 24-25 मार्च
NITTT Part 205 और 07 मार्च 2027

UGC NET के लिए 20-21 दिसंबर और CUET PG के लिए 30-31 मार्च को वास्तविक कैलेंडर में बफर दिनांक रखी गई है। इनका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर किया जा सकता है।

JEE Main 2027 Registration: आवेदन शुरू, कब तक भर सकेंगे आवेदन फॉर्म?

NTA ने JEE Main Session 1 के लिए 24 अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए है। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम दिनांक 22 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे निर्धारती की गई है। 23-26 नवंबर तक अतिरिक्त ₹500 शुल्क देकर आवेदन उम्मीदवार कर सकते है।

NTA द्वारा परीक्षाएं अब 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। आवेदन में सुधार के लिए 27-29 नवंबर की विंडो निर्धारित है।

JEE Main प्रक्रियादिनांक
Registration Start24 अक्टूबर 2026
Last Date22 नवंबर 2026
Late Fee Window23-26 नवंबर 2026
Correction Window27-29 नवंबर 2026
Exam City Information30 दिसंबर 2026
Admit Card13 जनवरी 2027
Exam Dates20-24 और 28 जनवरी 2027

UGC NET और CSIR NET की नई परीक्षा तारीखें

UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन 08 अक्टूबर से शुरू हुए है। सामान्य शुल्क के साथ अंतिम तारीख 28 अक्टूबर है। परीक्षा 14 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित करने की सूचना बताई गई है।

Joint CSIR UGC NET के लिए 07 अक्टूबर से आवेदन शुरू हुए है और सामान्य आवेदन की अंतिम तारीख 05 नवंबर 2026 है। इसकी नई अधिसूचना में परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को निर्धारित करी है, जबकि पुराने कैलेंडर में 20-21 दिसंबर दर्ज थे।

NTA Exam Calendar 2026-27 PDF कैसे डाउनलोड करें?

सभी विद्यार्थी NTA की वेबसाइट से पूरा कैलेंडर निःशुल्क डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए लॉगिन या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है, सिर्फ नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • nta.ac.in वेबसाइट खोले
  • होम-पेज पर Exam Calendar विकल्प चुने
  • दिसंबर 2026 से मार्च 2027 का कैलेंडर खोले
  • PDF डाउनलोड करके अपनी परीक्षा खोजें
  • संबंधित परीक्षा पोर्टल पर नवीनतम अधिसूचना भी जांचें।

केवल कैलेंडर जारी होने का अर्थ सभी परीक्षाओं के आवेदन शुरू होना नहीं है। प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग Information Bulletin जारी किया जाता है।

NTA मुख्य वेबसाइटnta.ac.in
पूरा परीक्षा कैलेंडर PDFCheck Calendar
JEE Main 2027 RegistrationCheck Portal
JEE Main नई अधिसूचनाCheck Notice PDF
UGC NETugcnet.nta.nic.in
CSIR UGC NETcsirnet.nta.nic.in
CUET PGexams.nta.nic.in