MP Nagar Palika Vacancy 2026: मध्यप्रदेश नगर पालिका में 10वीं पास के लिए ड्राइवर भर्ती, 16 नवंबर तक करें आवेदन

MP Nagar Palika Vacancy 2026
भर्ती संक्षिप्त विवरण (Gazette Overview)
भर्ती संगठन / बोर्ड Govt Jobs
पद का नाम (Post Name) MP Nagar Palika Vacancy मध्यप्रदेश नगर...
कुल रिक्तियां (Total Posts) Various Posts
शैक्षणिक योग्यता Check Eligibility
वेतनमान (Pay Scale) As per rules
नौकरी का स्थान All India
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की नगर पालिका परिषद बड़नगर में भारी वाहन चालक (ड्राइवर) के 4 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है। 13 अक्टूबर 2026 के विज्ञापन के अनुसार, कक्षा 10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले अनुभवी उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026, शाम 5 बजे निर्धारित है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित नगर पालिका कार्यालय में स्वयं या डाक से जमा करना होगा। आवेदन के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना और राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना जरूरी है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया एक बार जरूर देख ले।

MP Nagar Palika Vacancy 2026 Highlights

विभागनगर पालिका परिषद बड़नगर
जिलाउज्जैन, मध्यप्रदेश
पदनामभारी वाहन चालक (संविदा)
कुल रिक्तियां04
शैक्षणिक योग्यता10वीं उत्तीर्ण
आवश्यक अनुभव01 वर्ष
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु64 वर्ष
मानदेय₹10,000 अथवा कलेक्टर स्वीकृत दर
आवेदन प्रारंभ15 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख16 नवंबर 2026, शाम 5 बजे
आवेदन माध्यमऑफलाइन

ड्राइवर के 4 पदों में किस वर्ग को कितनी सीटें?

नगर पालिका द्वारा जारी विज्ञापन में चारों पदों का वर्ग के अनुसार वितरण दिया गया है। इनमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक-एक पद निर्धारित है।

श्रेणीपद
अनारक्षित (UR)01
अनुसूचित जाति (SC)01
अनुसूचित जनजाति (ST)01
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)01
कुल पद04

MP Nagar Palika Bharti के लिए योग्यता और आयु सीमा

आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ भारी या हल्के मोटर वाहन चलाने का वैध लाइसेंस और कम से कम एक वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवार मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो तथा उसका रोजगार पंजीयन सक्रिय होना चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। विज्ञापन में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 64 वर्ष की सीमा दी गई है।

MP Nagar Palika Vacancy 2026 में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप का आवेदन पत्र नगर पालिका परिषद बड़नगर के कार्यालय से प्राप्त करना होगा। आवेदन भेजते समय दस्तावेजों की जानकारी सही भरें और संलग्न प्रमाणपत्रों को नियमानुसार स्वप्रमाणित या राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराएं।

  1. नगर पालिका कार्यालय से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  2. नाम, पता, जन्मतिथि और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  3. ड्राइविंग लाइसेंस तथा अनुभव प्रमाणपत्र का विवरण दर्ज करें।
  4. आवश्यक प्रमाणपत्रों की प्रतियां संलग्न करें।
  5. आवेदन व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा निर्धारित पते पर भेजें।
  6. सुनिश्चित करें कि आवेदन 16 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक पहुंच जाए।

आवेदन भेजने का पता: मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बड़नगर, हजारी बाग बस स्टैंड के पास, बड़नगर, जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश – 456771।

नगर पालिका भर्ती की चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

विज्ञापन के अनुसार, प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा, साक्षात्कार अथवा दोनों तरीकों का उपयोग किया जा सकता है। आवेदकों को यात्रा या अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा।

आवेदन से पहले 10वीं की अंकसूची, जन्मतिथि प्रमाण, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (जहां लागू हो), ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव प्रमाणपत्र और जीवित रोजगार पंजीयन संबंधी दस्तावेज तैयार रखें। विज्ञापन में आवेदन शुल्क की स्पष्ट राशि नहीं दी गई है, इसलिए कार्यालय से इसकी पुष्टि करें।

मध्यप्रदेश नगर पालिका भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक

बड़नगर नगर पालिका का सरकारी विवरणजिला उज्जैन वेबसाइट
जिला भर्ती सूचना पेजसरकारी भर्ती पोर्टल
मध्यप्रदेश रोजगार पंजीयनMP Rojgar Portal

इस भर्ती का विज्ञापन क्रमांक 2026/2355 है। आवेदन जमा करने से पहले नगर पालिका कार्यालय से नवीनतम निर्देश और निर्धारित फॉर्म की पुष्टि कर लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

मध्यप्रदेश नगर पालिका भर्ती की अंतिम तारीख क्या है?

संलग्न विज्ञापन के अनुसार, आवेदन 16 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है।

क्या 10वीं पास उम्मीदवार ड्राइवर पद पर आवेदन कर सकते हैं?

हां, लेकिन 10वीं पास होने के साथ वैध भारी या हल्के मोटर वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस और एक वर्ष का अनुभव जरूरी है।