MP High Court Stenographer Recruitment 2026: 418 Posts, Apply Online Before 27 October

MP High Court Stenographer Recruitment 2026
भर्ती संक्षिप्त विवरण (Gazette Overview)
भर्ती संगठन / बोर्ड Govt Jobs
पद का नाम (Post Name) MP High Court Stenographer 418 Posts,...
कुल रिक्तियां (Total Posts) 418 Posts
शैक्षणिक योग्यता Check Eligibility
वेतनमान (Pay Scale) As per rules
नौकरी का स्थान All India
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

MP High Court Stenographer Recruitment 2026: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ग्रेड-3 के 418 खाली पद निकाले गए है। विज्ञापन क्रमांक 666/परीक्षा/2026 के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म 06 अक्टूबर 2026 से भरे जा रहे है। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम दिनांक 27 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे निर्धारित करी गई है।

इस भर्ती में कुल 299 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 शामिल किए है। इस भर्ती के लिए सिर्फ स्नातक डिग्री पर्याप्त नही होगी। अलग अलग पद के अनुसार CPCT स्कोरकार्ड, शॉर्टहैंड परीक्षा और कंप्यूटर योग्यता होना जरूरी है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी शर्तों का मिलान करना जरूर है जिसके लिए नीचे दिए आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें।

MP High Court Vacancy 2026 में किन पदों पर नियुक्ति होगी?

यह भर्ती जिला न्यायालयों के लिए है हाई कोर्ट की रजिस्ट्री के लिए नहीं। इसमें चार प्रकार के पद शामिल किए है। पदवार रिक्तियां नीचे दी गई हैं।

पद नामरिक्तियांवेतनमान (7th Pay Matrix)
स्टेनोग्राफर ग्रेड-269₹28,700-91,300
स्टेनोग्राफर ग्रेड-3299₹25,300-80,500
स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ)20₹19,500-62,000
असिस्टेंट ग्रेड-3 (English Knowing)30₹19,500-62,000
कुल418

एमपी हाई कोर्ट भर्ती की आवेदन दिनांक और फॉर्म सुधार

आवेदन फॉर्म 06 अक्टूबर से ऑनलाइन उपलब्ध है। 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन और शुल्क भुगतान दोनो जरूरी है। अंतिम दिन वेबसाइट पर भीड़ होने के कारण फॉर्म भरने में परेशानी हो सकती है इसलिए सभी आवेदक से अनुरोध है कि अंतिम दिनांक से पहले फॉर्म जमा करें।

आवेदन प्रारंभ06 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख27 अक्टूबर, शाम 5 बजे
फॉर्म सुधार30 अक्टूबर-01 नवंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षातारीख घोषित होना बाकी है

फॉर्म में गलती सुधारने के लिए 30 अक्टूबर से 01 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर विंडो खुली रहेगी। सभी विवरण बदलने की अनुमति मिलेगी, ऐसा मानकर न चले। इस भर्ती में पद और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से भरे।

ग्रेजुएशन के साथ CPCT और शॉर्ट हैंड की शर्त

स्नातक डिग्री, मान्य CPCT स्कोरकार्ड और स्वीकार्य कंप्यूटर डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। हाई कोर्ट भर्ती में स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के लिए हिंदी शॉर्टहैंड 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड-3 के लिए 80 शब्द प्रति मिनट निर्धारित किए है।

हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 (English Knowing) में अंग्रेजी शॉर्टहैंड की अलग योग्यता है। आवेदक की आयु 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम 40 वर्ष है, महिलाओं और अन्य पात्र श्रेणियों में नियमानुसार आयु में छूट लागू की गई है।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा और चयन कैसे होगा?

अनारक्षित और अन्य राज्यों के आवेदकों का कुल शुल्क ₹943.40 है। मध्यप्रदेश के पात्र आरक्षित वर्गों और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹743.40 है। इसमें शुल्क में पोर्टल शुल्क भी शामिल किया गया है।

पहले 100 प्रश्नों की ऑनलाइन परीक्षा 120 मिनट में होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर के प्रश्न आएंगे। इसके बाद 100 अंकों की शॉर्टहैंड कौशल परीक्षा आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

MP High Court Stenographer Online Form 2026 कैसे भरें?

एमपी हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आधिकारिक पोर्टल से भरे जाएंगे। फोटो, हस्ताक्षर, डिग्री, CPCT स्कोरकार्ड और शॉर्टहैंड प्रमाण-पत्र पहले तैयार रखें आवेदन जमा करने से पहले चुना गया पद और सभी विवरण अवश्य देख ले। शुल्क भुगतान के बाद रसीद सुरक्षित रखना जरूरी है।

  1. mphc.gov.in वेबसाईट खोलें
  2. Recruitment/Result सेक्शन में संबंधित विज्ञापन चुने
  3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करे
  4. पद, व्यक्तिगत विवरण और योग्यताएं भरे
  5. दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म का प्रीव्यू जांचे
  6. शुल्क जमा करें और आवेदन की रसीद डाउनलोड करें।
हाई कोर्ट वेबसाइटmphc.gov.in
भर्ती और आवेदन सूचनाRecruitment
भर्ती अधिसूचना PDFNotification 2026

एमपी हाई कोर्ट भर्ती में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब (FAQs)

MP High Court Stenographer Recruitment 2026 की अंतिम तारीख क्या है?

इस भर्ती में 27 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान करना होगा।

क्या ग्रेजुएशन के आधार पर एमपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 में आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, संबंधित पद के अनुसार CPCT, शॉर्ट हैंड और कंप्यूटर योग्यता की अतिरिक्त शर्तें भी पूरी करना जरूरी है।