JEE Main 2027 Registration Begins: आवेदन शुरू, परीक्षा की दिनांक जारी, देखे DigiLocker और Live Photo के नए नियम

JEE Main 2027 Registration Begins
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

JEE Main 2027 Registration Begins -इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए JEE Main 2027 Session 1 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम दिनांक 22 नवंबर है। इस बार परीक्षा की तारीखों और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण अपडेट हुए है।

NTA की नई अधिसूचना के अनुसार जनवरी सेशन की परीक्षा अब 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को होगी। इसके अलावा आवेदन में Meri Pehchaan डिजिटल लॉगिन, Live Photograph और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देना होगा। आवेदन फॉर्म भरने से पहले इन नियमों को समझना जरूरी है।

JEE Main 2027 Registration क्या है?

JEE Main राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से NIT, IIIT और अन्य भाग लेने वाले तकनीकी संस्थानों में इंजीनियरिंग कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यह IIT में प्रवेश के लिए आयोजित JEE Advanced की पात्रता परीक्षा है।

NTA इसे जनवरी और अप्रैल के दो सेशन में आयोजित करेगा। विद्यार्थी एक या दोनों सेशन में शामिल हो सकते है। दोनों में परीक्षा देने पर निर्धारित नियमों के अनुसार बेहतर NTA स्कोर रैंकिंग के लिए उपयोग होगा।

JEE Main 2027 Registration की महत्वपूर्ण दिनांक

24 अक्टूबर को जारी Information Bulletin में जनवरी सेशन का पूरा कार्यक्रम दिया गया है। फॉर्म जमा करने और परीक्षा शुल्क भुगतान की सामान्य अंतिम समय-सीमा रात 11:50 बजे है।

प्रक्रियातारीख
आवेदन शुरू24 अक्टूबर 2026
सामान्य अंतिम तारीख22 नवंबर 2026
₹500 लेट फीस के साथ23-26 नवंबर 2026
फॉर्म करेक्शन27-29 नवंबर 2026
परीक्षा शहर की सूचना30 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड13 जनवरी 2027
परीक्षा20-24 और 28 जनवरी 2027

विद्यार्थियों को अंतिम दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए। शुल्क जमा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करना जरूरी है।

JEE Main 2027 Exam Dates में क्या बदलाव हुआ?

सितंबर के जारी हुए कैलेंडर में जनवरी सेशन की परीक्षा 22-24 और 28-30 जनवरी को निर्धारित थी। अब NTA ने 20-24 और 28 जनवरी की नई दिनांक जारी करी है।

परीक्षा कंप्यूटर आधारित होने वाली है। B.E./B.Tech के Paper 1 की अवधि 03 घंटे है। परीक्षा शहर, शिफ्ट और केंद्र की अंतिम जानकारी संबंधित आधिकारिक दस्तावेजों में देखने को मिलेगी।

DigiLocker और MeriPehchaan के नए नियम

JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन में सरकारी Single Sign-On सेवा MeriPehchaan का विकल्प दिया गया है। इसके अंतर्गत DigiLocker, JanParichay और e-Pramaan जैसी पहचान सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं।

इसका मतलब यह नहीं कि प्रत्येक विद्यार्थी को अलग से DigiLocker अकाउंट बनाना ही पड़ेगा। आवेदन के दौरान उपलब्ध डिजिटल पहचान विकल्प और सत्यापन निर्देशों का पालन करें।

JEE Main Live Photo Upload कैसे होगा?

आवेदन के समय उम्मीदवार को अपनी लाइव फोटो कैप्चर करनी पड़ेगी। इसके लिए लैपटॉप का वेबकैम इस्तेमाल कर सकते है। कैमरा उपलब्ध नहीं होने पर स्क्रीन पर दिए QR Code से मोबाइल द्वारा फोटो ले सकते है।

इसके अतिरिक्त हाल की पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करनी होगी। फोटो सफेद बैकग्राउंड में चेहरे का लगभग 80% हिस्सा और कान स्पष्ट दिखाई देने चाहिए और साथ मे मास्क नहीं होना चाहिए।

JEE Main 2027 के लिए पात्रता

जिन विद्यार्थियों ने 2025 या 2026 में 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की है या 2027 में परीक्षा देंगे, वे आवेदन कर सकते है। JEE Main परीक्षा देने की कोई निर्धारित अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

जबकि, विभिन्न संस्थानों में प्रवेश की शैक्षणिक और अन्य शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। वर्ष 2024 या उससे पहले 12वीं पास करने वाले उम्मीदवार JEE Main 2027 के पात्र नहीं होंगे।

JEE Main 2027 Application Fee

भारत के परीक्षा केंद्रों के लिए एक पेपर का श्रेणीवार आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है।

श्रेणीपुरुषमहिला
General₹1,000₹800
Gen-EWS / OBC-NCL₹900₹800
SC / ST / PwD / PwBD₹500₹500
Third Gender₹500₹500

एक से अधिक पेपर चुनने या विदेश स्थित परीक्षा केंद्र के लिए अलग शुल्क लागू है। पेमेंट गेटवे शुल्क और GST अतिरिक्त हो सकता हैं।

JEE Main 2027 Online Apply कैसे करें?

विद्यार्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म भरें और इसके बाद रजिस्ट्रेशन के दौरान सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करें।

  1. jeemain.nta.nic.in खोले
  2. Session 1 Registration लिंक चुने
  3. उपलब्ध पहचान और लॉगिन विकल्प से रजिस्ट्रेशन करे
  4. Application Number और Password सुरक्षित रखे
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा शहर का विवरण भरे
  6. लाइव फोटो कैप्चर करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करे
  7. UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क जमा करे
  8. Confirmation Page डाउनलोड करे।

आवेदन में कौन-से दस्तावेज लगेंगे?

छात्रों को फोटो, हस्ताक्षर और 10वीं का प्रमाणपत्र या मार्कशीट तैयार रखनी चाहिए। दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और विदेशी पासपोर्ट लागू मामलों में आवश्यक है।

दस्तावेजनिर्धारित फाइल
पासपोर्ट फोटोJPG/JPEG, 10-200 KB
हस्ताक्षरJPG/JPEG, 10-100 KB
10वीं प्रमाणपत्र/मार्कशीटPDF, 50-300 KB
UDID/दिव्यांगता प्रमाणपत्रPDF, 50-300 KB, जहां लागू

JEE Main 2027 Session 2 कब होगा?

अप्रैल सेशन के आवेदन 05 जनवरी से 03 फरवरी 2027 तक निर्धारित किया है। इसकी परीक्षा 02 से 07 अप्रैल के बीच होगी। जनवरी सेशन में रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थी दूसरे सेशन में उसी Application Number का उपयोग कर सकते है।

RegistrationApply Online
Information BulletinPDF Download
24 अक्टूबर का नोटिसOfficial Notice
NTA वेबसाइटnta.ac.in

JEE Main 2027 FAQs

JEE Main 2027 का फॉर्म कब तक भर सकते हैं?

सामान्य शुल्क के साथ 22 नवंबर और ₹500 अतिरिक्त लेट फीस के साथ 26 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

क्या JEE Main 2027 में Live Photo जरूरी है?

हां, Live Photograph के साथ निर्धारित फॉर्मेट में अलग से पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करनी होगी।