DRDO Paid Internship 2026: ₹30,000 प्रति माह स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी

DRDO Paid Internship 2026
भर्ती संक्षिप्त विवरण (Gazette Overview)
भर्ती संगठन / बोर्ड DRDO
पद का नाम (Post Name)
कुल रिक्तियां (Total Posts) Various Posts
शैक्षणिक योग्यता Check Eligibility
वेतनमान (Pay Scale) As per rules
नौकरी का स्थान All India
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ग्वालियर Defence Research and Development Establishment (DRDE) लैब ने 06 महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हुए है। बायोलॉजिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज और इंजीनियरिंग में कुल 08 पद हैं। इच्छुक विद्यार्थियों के आवेदन 14 नवंबर 2026 तक ईमेल या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।

चयनित छात्रों को ₹5,000 प्रति माह की दर से छह महीनों में कुल ₹30,000 स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा घोषित नहीं की गई है लेकिन जरूरत होने पर टेलीफोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात होगी। खास बात यह है कि आवेदन मौजूदा स्नातक या स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए है सभी डिग्रीधारकों के लिए नहीं है ऐसे में इच्छुक उम्मीदवरो के लिए आला लेख को जरूर पढ़ना चाहिए।

DRDO की किन शाखाओं में 08 सीटें है?

DRDE ने तीन विषय समूहों में इंटर्नशिप के अवसर रखे हैं। बायोलॉजी और केमिस्ट्री के लिए तीन-तीन तथा इंजीनियरिंग के लिए दो स्थान निर्धारित हैं। कोर्स और सेमेस्टर संबंधी शर्तें अलग-अलग हैं।

विषयसीटेंसंबंधित विद्यार्थी
Biological Sciences3M.Sc. तीसरा/चौथा सेमेस्टर या संबंधित B.Tech सातवां/आठवां सेमेस्टर
Chemical Sciences3Chemistry M.Sc. तीसरा/चौथा सेमेस्टर
Engineering2Electronics, Mechanical, IT या Computer Science में B.E./B.Tech सातवां/आठवां सेमेस्टर

बायोलॉजिकल साइंसेज में बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी और इम्युनोलॉजी शामिल है। अधिसूचना के अनुसार लैब की जरूरत के आधार पर सीटों की संख्या बदल सकती है।

आवेदन के लिए न्यूनतम अंक और उम्र कितनी है?

AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों का अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। अधिसूचना में 75% या कम से कम 7.5 CGPA की शर्त है। आयु 14 नवंबर 2026 को 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।

इसके अलावा कॉलेज या विश्वविद्यालय से हाल का रेफरल/स्पॉन्सरशिप पत्र लेना अनिवार्य है। केवल डिग्री और अंकपत्र भेज देना पर्याप्त नहीं है। इंटर्नशिप में मौजूदा पढ़ाई के अनुरूप विषय तथा सेमेस्टर का मिलान किया जाएगा।

₹30,000 एक साथ मिलेंगे या किस्तों में?

स्टाइपेंड मासिक दर से तय है, लेकिन हर महीने खाते में नहीं भेजा जाएगा। पहले 03 महीने पूरे होने पर ₹15,000 और 06 महीने पूरे होने पर शेष ₹15,000 दिए जाएंगे।

अवधिभुगतान
पहले 3 महीने पूरे होने पर₹15,000
6 महीने पूरे होने पर₹15,000
कुल₹30,000

आवेदक को रहने, खाने और आने-जाने का खर्च विद्यार्थियों को स्वयं उठाना पड़ेगा। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने और जरूरी रिपोर्ट जमा करने पर प्रमाण-पत्र मिलेगा; इससे DRDO में स्थायी नौकरी का अधिकार नहीं बनता है।

DRDO Internship में बिना लिखित परीक्षा चयन कैसे होगा?

DRDE शैक्षणिक अंकों, संबंधित योग्यता और दस्तावेजों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग किया जाएगा। आवश्यक होने पर फोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत की जा सकती है। कोई अलग लिखित परीक्षा निर्धारित नहीं है।

शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को ही आगे की जानकारी भेजी जाएगी। अधूरा, गलत या समयसीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं होगा। इसलिए अपनी ईमेल आईडी और दस्तावेजों को भेजने से पहले दोबारा देखने चाहिए।

DRDO Internship 2026 के लिए आवेदन कैसे भेजें?

अधिसूचना के साथ दिए गए Annexure-A फॉर्म को भरकर कॉलेज का स्पॉन्सरशिप पत्र, विस्तृत रिज्यूमे, स्वप्रमाणित अंक-पत्र, आधार-पैन की प्रतियां और बैंक से जुड़ी जानकारी पहले से तैयार कर रख लें।

  1. आधिकारिक अधिसूचना PDF से फॉर्म डाउनलोड करे
  2. विषय कोड, सेमेस्टर, पहचान और संपर्क विवरण भरे
  3. कॉलेज से हस्ताक्षरित स्पॉन्सरशिप पत्र ले
  4. दस्तावेजों सहित फॉर्म director.drde@gov.in
  5. और hrd.drde@gov.in पर भेजें या स्पीड पोस्ट करे
  6. आवेदन 14 नवंबर तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

स्पीड पोस्ट पता: Director, DRDE, DRDO, Ministry of Defence, Jhansi Road, Gwalior, Madhya Pradesh – 474002।

चयन सूचना और आवेदन लिंक

अधिसूचना में चयनित विद्यार्थियों को सूचना देने की संभावित तारीख 01 दिसंबर 2026 और इंटर्नशिप शुरू होने की संभावित तारीख 01 जनवरी 2027 बताई है।

DRDE विज्ञापन और आवेदन फॉर्मNotification PDF
अन्य DRDO अवसरDRDO Vacancies

DRDO की इंटर्नशिप से जुड़े सवाल-जवाब (FAQs)

क्या DRDO की इस इंटर्नशिप के लिए लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, अधिसूचना में लिखित परीक्षा नहीं है, जरूरत पड़ने पर फोन या वीडियो इंटरैक्शन हो सकता है।

DRDO इंटर्नशिप मे ₹30,000 हर महीने मिलेंगे?

नहीं, ₹5,000 मासिक दर से 06 महीनों के कुल ₹30,000, 2 बराबर किस्तों में मिलेंगे।