CSIR-AMPRI Bhopal Recruitment 2026: सरकारी संसाठन में 08 पदों पर भर्ती, ₹42,000 वेतन, 28 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

CSIR-AMPRI Bhopal Project Recruitment 2026
भर्ती संक्षिप्त विवरण (Gazette Overview)
भर्ती संगठन / बोर्ड Govt Jobs
पद का नाम (Post Name)
कुल रिक्तियां (Total Posts) Various Posts
शैक्षणिक योग्यता Check Eligibility
वेतनमान (Pay Scale) As per rules
नौकरी का स्थान All India
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

CSIR-AMPRI Bhopal Recruitment 2026: भोपाल स्थित प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान (AMPRI) ने 08 अस्थायी प्रोजेक्ट पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करे हुए है। Project Associate, Project Assistant और Senior Project Associate के लिए विज्ञान तथा इंजीनियरिंग के पात्र उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

संस्थान द्वारा जारी किए विज्ञापन PROJ-07/2026 के अनुसार फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंट लेकर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इसके बाद इंटरव्यू 29–30 अक्टूबर 20256 को पोस्ट कोड के अनुसार अलग समय पर होंगे। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए आर्टिकल को ध्यान पूर्वक देखें और आवेदन प्रक्रिया के जरिए इस भर्ती में आवेदन करें।

CSIR-AMPRI भर्ती में कितने पद खाली हैं?

सात पोस्ट कोड में कुल आठ रिक्तियां हैं। कोड 06 में दो पद हैं, जबकि प्रत्येक अन्य कोड पर 01 रिक्ति है। यह भर्ती नियमित स्थायी सरकारी नौकरियां नहीं है। नियुक्ति संबंधित अनुसंधान परियोजना की अवधि तक सीमित होगी।

पोस्ट कोडपदरिक्तियां
01Project Associate-II01
02, 05, 07Project Associate-I03
03Project Assistant-II01
04Senior Project Associate01
06Project Associate-I02
कुल08

CSIR-AMPRI Bhopal भर्ती की शैक्षणिक योग्यता

CSIR-AMPRI Bhopal भर्ती में Project Assistant-II के लिए B.Sc. या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिप्लोमा होना जरूरी है। Associate पदों में संबंधित M.Sc. या निर्धारित इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है।

Senior पद में अनुभव होना बहुत जरूरी है। अंतिम सेमेस्टर या रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र पात्र नहीं हैं। अनुभव योग्यता पूरी होने के बाद का होना चाहिए।

पोस्ट कोडआवश्यक शैक्षणिक योग्यता
01M.Sc./Engineering डिग्री + 2 वर्ष R&D अनुभव या ME/M.Tech
02M.Sc. या Engineering/Technology स्नातक
03B.Sc. या 3 वर्षीय डिप्लोमा
04Physics/Chemistry M.Sc. + 3 वर्ष अनुभव; Materials ME/M.Tech + 2 वर्ष; या संबंधित PhD + 2 वर्ष
05Physics/Chemistry M.Sc. या Mechanical B.Tech
06Mechanical/Materials/Metallurgical/Production/Chemical BE/B.Tech
07निर्दिष्ट विज्ञान विषयों में M.Sc. या संबंधित BE/B.Tech

CSIR-AMPRI Bhopal भर्ती की सैलरी?

सभी पदों के लिए वेतनमान ₹20,000-₹42,000 के बीच निर्धारित किया है। NET/GATE या मान्य समकक्ष योग्यता पर Project Associate-I को ₹31,000, अन्यथा ₹25,000 मिलेंगे। Project Associate-II में यही दर ₹35,000 और ₹28,000 निर्धारित है।

इसके साथ Project Assistant-II को ₹20,000 और Senior Project Associate को ₹42,000 दिए जाएंगे। निर्धारित नियमों के अनुसार अलग से HRA लागू होगा।

CSIR-AMPRI भर्ती के लिए आयु सीमा

Senior Project Associate के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष और बाकी पदों के लिए 35 वर्ष है। आयु की गणना 28 अक्टूबर 2026 को होगी, विज्ञापन में SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों के लिए 05 वर्ष और OBC के लिए 03 वर्ष छूट बताई गई है साथ ही इसमें सरकारी नियमों की शर्तें लागू रहेंगी।

CSIR-AMPRI Bhopal भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

AMPRI के पोर्टल पर 14–28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन खुला है। एक से अधिक पोस्ट कोड के लिए अलग-अलग फॉर्म भरें। फॉर्म जमा होने के बाद बदलाव नहीं किया जा सकता। वैध ईमेल, मोबाइल और स्कैन फोटो-हस्ताक्षर पहले तैयार रखें।

  1. AMPRI Recruitment Portal खोले
  2. PROJ-07/2026 विज्ञापन पढ़कर Proceed चुने
  3. पोस्ट कोड, व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरे
  4. JPG/JPEG फोटो और हस्ताक्षर 100 KB से कम में अपलोड करे
  5. सबमिट करके आवेदन संख्या और प्रिंट सुरक्षित रखें।

इंटरव्यू की तारीख और रिपोर्टिंग समय

29 अक्टूबर: कोड 01, 02 और 03 के लिए सुबह 9-10 बजे, कोड 04 और 05 के लिए दोपहर 1-2 बजे रिपोर्टिंग निर्धारित है। 30 अक्टूबर, कोड 06 के लिए सुबह 9-10 बजे और कोड 07 के लिए दोपहर 1-2 बजे पहुंचें।

इंटरव्यू स्थान: CSIR-AMPRI, नर्मदापुरम रोड, हबीबगंज नाका के पास, भोपाल-462026।

चयन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया

इंटरव्यू में आवेदन प्रिंट, पहचान पत्र, अंकपत्र, संबंधित डिग्री, अनुभव एवं श्रेणी प्रमाण-पत्र की प्रतियां और सभी मूल दस्तावेज ले जाएं।

पहले दस्तावेज जांच होगी। पात्र उम्मीदवारों का इंटरव्यू उसी दिन लिया जाएगा; परिणाम संस्थान की वेबसाइट पर प्रकाशित होगा।

इस भर्ती विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन का रास्ता संस्थान की वेबसाइट पर दिया गया है। किसी लिंक पर फॉर्म या भुगतान न करे सिर्फ आधिकारिक पोर्टल पर ही आवेदन फॉर्म जमा करें। इंटरव्यू की तारीख या समय में संशोधन होने पर AMPRI की Career वेबसाइट जरूर चेक करें।

Notification PDFPROJ-07/2026
ऑनलाइन आवेदनCheck Recruitment Portal
भर्ती अपडेटAMPRI Careers

CSIR-AMPRI Bhopal भर्ती से जुड़े सवाल (FAQs)

क्या CSIR-AMPRI में स्थायी नौकरी मिलेगी?

नहीं, यह भर्ती पूरी तरह से प्रोजेक्ट आधारित अस्थायी और संविदा आधारित है।

क्या CSIR-AMPRI भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म भरकर इंटरव्यू में जाना जरूरी है?

हां, पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित दिनांक और स्थान पर मूल दस्तावेजों के साथ वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।