Bihar Board 10th Sent Up Exam 2027: 23 नवंबर से बोर्ड परीक्षा, यहाँ से देखें Schedule, Routine और Important Questions

ARTICLE SUMMARY

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंट-अप की लिखित परीक्षा 23-27 नवंबर 2026 और प्रैक्टिकल 28 नवंबर को होने की जानकारी है।

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2027
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

बिहार बोर्ड से मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सेंट-अप परीक्षा का समय नजदीक आया है। उपलब्ध विद्यालयी कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा 23 से 27 नवंबर 2026 और प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर को प्रस्तावित है। हालांकि, विषयवार अंतिम रूटीन की पुष्टि संबंधित विद्यालय से करना जरूरी है।

सेंट-अप परीक्षा केवल तैयारी जांचने के लिए नहीं होती है, बल्कि वार्षिक बोर्ड परीक्षा की पात्रता से भी जुड़ी है। इसलिए विद्यार्थियों को स्कूल में अपनी उपस्थिति, परीक्षा कार्यक्रम और सभी विषयों की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के साथ भाषा विषयों का अभ्यास भी जरूरी है, इससे जुड़ी अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2027

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की सेंट-अप परीक्षा वार्षिक मैट्रिक परीक्षा से पहले विद्यालय स्तर पर आयोजित जांच परीक्षा है। इसमें छात्रों की पाठ्यक्रम संबंधी समझ और लिखित परीक्षा की तैयारी का आकलन किया जाता है।

इसका आयोजन संबंधित स्कूल में होता है। परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित होने पर वार्षिक बोर्ड परीक्षा की पात्रता प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में विद्यालय से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

Bihar Board 10th Sent Up Exam Overview

महत्वपूर्ण जानकारीविवरण
परीक्षाBihar Board 10th Sent Up Exam
बोर्डBSEB, पटना
मुख्य परीक्षा वर्ष2027
परीक्षा का प्रकारविद्यालय स्तरीय
संभावित लिखित परीक्षा23-27 नवंबर 2026
संभावित प्रायोगिक परीक्षा28 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.com

Bihar Board 10th Sent Up Exam Date 2026

उपलब्ध विद्यालयी सूचनाओं में नवंबर के अंतिम सप्ताह का कार्यक्रम बताया गया है। फिलहाल इस अवधि को तैयारी के लिए ध्यान में रखा जा सकता है, लेकिन इसे सभी विद्यालयों का अंतिम सरकारी रूटीन नहीं मानना चाहिए।

कार्यक्रमदिनांक
लिखित परीक्षा प्रारंभ23 नवंबर
लिखित परीक्षा समाप्त27 नवंबर
प्रायोगिक परीक्षा28 नवंबर
विषयवार अंतिम समयविद्यालय के अनुसार पुष्टि

Bihar Board 10th Sent Up Exam Routine और Timing

पिछले परीक्षा कार्यक्रमों के आधार पर पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक रखी जाती रही है। कुछ विषयों की अवधि कम हो सकती है।

1st Shift2nd Shift
सुबह 9:30 बजेदोपहर 2:00 बजे
सामान्य समाप्ति 12:45 बजेसमाप्ति 5:15 बजे

गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों की वास्तविक तारीख तथा पाली स्कूल के जारी कार्यक्रम से ही देखें।

Bihar Board 10th Sent Up Important Questions

अच्छी तैयारी के लिए केवल संभावित प्रश्नों पर निर्भर रहने के बजाय पाठ्यपुस्तक और पिछले वर्षों के मॉडल पेपर हल करें। प्रश्न वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के हो सकते हैं।

विषयअभ्यास के महत्वपूर्ण टॉपिक
गणितद्विघात समीकरण, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी
विज्ञानरासायनिक अभिक्रिया, विद्युत, जीवन प्रक्रियाएं
सामाजिक विज्ञानराष्ट्रवाद, लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था
हिंदीगद्य-पद्य, व्याकरण, लेखन
अंग्रेजीGrammar, Comprehension, Writing

यह तैयारी के सुझाए गए विषय है, वास्तविक परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की सूची नहीं है।

Sent Up Exam के लिए 75% Attendance का नियम

पिछले वर्ष के सेंट-अप निर्देशों में विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 75% विद्यालय उपस्थिति की शर्त बताई हुई थी। इससे कम उपस्थिति वाले छात्रों की परीक्षा में भागीदारी में समस्या आ सकती है।

वर्ष 2026 के लिए उपस्थिति और छूट संबंधी वर्तमान निर्देश विद्यालय में जानकारी जरूर देखें। उपस्थिति कम होने या किसी विशेष परिस्थिति में प्रधानाध्यापक से समय रहते ज़रूर बात करें।

Bihar Board 10th Sent Up Routine PDF कैसे देखें?

विद्यार्थियों को विषयवार रूटीन अपने स्कूल से प्राप्त करना चाहिए। बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी सूचना उपलब्ध होने पर उसे भी डाउनलोड किया जा सकता है।

  1. biharboardonline.com वेबसाइट खोले
  2. परीक्षा संबंधित नोटिस ध्यान से देखे
  3. Matric Sent-Up Routine का लिंक खोजे
  4. PDF जारी होने पर डाउनलोड करे
  5. विषय, तारीख और शिफ्ट ज़रूर देखे
  6. लिंक नहीं मिलने पर स्कूल से रूटीन प्राप्त करे।

Bihar Board Sent Up Exam Guidelines

परीक्षा के दिन स्कूल द्वारा निर्धारित परीक्षा में शामिल होने के लिए समय से पहले पहुंचें। जरूरी पहचान या परीक्षा संबंधी दस्तावेज, पेन और अन्य अनुमत सामग्री साथ ज़रूर रखें। मोबाइल तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा में ले जेन से बचें। उत्तरपुस्तिका में रोल नंबर और अन्य जानकारी सावधानी से भरें।

परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

गणित में प्रत्येक सवाल हल करें और विज्ञान के उत्तर लिखकर अभ्यास ज़रूर करें। सामाजिक विज्ञान में तिथियों, घटनाओं तथा महत्वपूर्ण अवधारणाओं का दोहराव करें।

भाषा विषयों में व्याकरण और लेखन को समय अधिकदें। BSEB की वेबसाइट पर उपलब्ध 2026 के आधिकारिक मॉडल पेपर अभ्यास के लिए उपयोगी है।

Bihar Board WebsiteCheck Official Portal
Matric Model PapersCheck Now Model Papers
Matric RegistrationCheck BSEB Portal
Sent-Up Routineविद्यालय से दिया जाएगा

Bihar Board 10th Sent Up Exam FAQs

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2027 कब होगी?

उपलब्ध कार्यक्रम में लिखित परीक्षा 23-27 नवंबर और प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर 2026 बताई गई है।

क्या बिहार सेंट-अप परीक्षा 2026 पास करना जरूरी है?

हां, यह वार्षिक मैट्रिक परीक्षा की पात्रता से जुड़ी महत्वपूर्ण परीक्षा है। यह परीक्षा में फेल होने पर विद्यालय से बोर्ड के लागू निर्देशों की जानकारी जरूर देखें।