AIIMS Fellowship 2027: डॉक्टरों के लिए 93 सीटों पर आवेदन शुरू, देखें योग्यता, आयु-सीमा और आवेदन प्रक्रिया

SUMMARY OF RECRUITMENT

AIIMS Fellowship 2027: एम्स नई दिल्ली में 34 विशेषज्ञताओं की 93 Fellowship सीटों पर आवेदन शुरू है। योग्य डॉक्टर 11 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते है, CBT परीक्षा 05 दिसंबर को होगी।

AIIMS Fellowship 2027
भर्ती संक्षिप्त विवरण (Gazette Overview)
भर्ती संगठन / बोर्ड Govt Jobs
पद का नाम (Post Name) AIIMS Fellowship डॉक्टरों के लिए 93...
कुल रिक्तियां (Total Posts) Various Posts
शैक्षणिक योग्यता Check Eligibility
वेतनमान (Pay Scale) As per rules
नौकरी का स्थान All India
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

मेडिकल क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएशन पूरा कर चुके डॉक्टरों के लिए एम्स नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सत्र की फेलोशिप प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार 34 स्पेसिलिटी वाले विषयों में 93 सीटें खाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2026, शाम 05:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की परीक्षा 05 दिसंबर को आयोजित होने वाली है।

यह मौका उन सभी डॉक्टरों के लिए है जो अपने विषय में आगे क्लिनिकल ट्रेनिंग या स्पेसिलिटी रिसर्च का अनुभव लेना चाहते हैं। और एम्स दिल्ली फेलोशिप 2027 से जुड़ी सभी जानकारी नीचे दी गई है।

AIIMS Fellowship 2027

AIIMS Fellowship Program एक विशेष मेडिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसमें अनुभवी डॉक्टरों को संबंधित डिपार्टमेंट में उन्नत उपचार पद्धतियों, क्लिनिकल अभ्यास और रिसर्च का प्रशिक्षण दिया जाता है।

जनवरी 2027 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन AIIMS परीक्षा पोर्टल पर शुरू हो रहे हैं। यह स्थायी नौकरी नहीं है। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रवेश परीक्षा और विभागीय मूल्यांकन से गुजरना होगा, तभी आपका चयन इसमे होगा।

AIIMS Fellowship 2027 Overview

संस्थानAIIMS, नई दिल्ली
कार्यक्रमFellowship Programme
सत्र01 जनवरी 2027
कुल सीटें93
विशेषज्ञताएं34
Open सीटें54
Sponsored सीटें39
आवेदन अंतिम तारीख11 नवंबर 2026
प्रवेश परीक्षा05 दिसंबर 2026
वेबसाइटaiimsexams.ac.in

AIIMS Fellowship में कितनी पद खाली है?

AIIMS Fellowship 2027 में कुल 93 सीटों में 54 Open और 39 Sponsored श्रेणी की है। दोनों श्रेणियों की सीटें आपस में बदली नहीं जाएगी। प्रॉस्पेक्टस के अनुसार इन फेलोशिप सीटों पर संवैधानिक आरक्षण लागू नहीं है।

Pain Medicine, Spine Surgery, Hepatology, Stroke, Aortic Surgery और Renal Transplant Surgery जैसे विषय शामिल हैं। हर विभाग की सीटें अलग-अलग हैं, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित विषय की सीट मैट्रिक्स जरूर देखें।

AIIMS Fellowship 2027 के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के लिए फेलोशिप के विषय के अनुसार अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है।

  • MD/MS उम्मीदवार: संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त MD/MS डिग्री और जहां लागू हो, निर्धारित अनुभव होना चाहिए
  • DM/M.Ch. उम्मीदवार: संबंधित सुपर-स्पेशियलिटी में आवश्यक योग्यता है
  • MDS उम्मीदवार: केवल उन फेलोशिप कार्यक्रमों के लिए, जिनमें संबंधित डेंटल योग्यता स्वीकार की गई है
  • अनुभव: संबंधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित Senior Residency या समकक्ष अनुभव होना चाहिए

AIIMS Fellowship 2027 Age Limit

सामान्य रूप से आवेदन की अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है। हालांकि, AIIMS नई दिल्ली के फैकल्टी सदस्य Sponsored श्रेणी से आवेदन करें तो अंतिम पंजीकरण तारीख पर उनकी उम्र 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।

Open श्रेणी के चयनित फेलो को सातवें वेतन आयोग के अनुसार Senior Resident के तीसरे वर्ष और दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट के समकक्ष पारिश्रमिक मिलता है। Sponsored उम्मीदवारों को AIIMS से पारिश्रमिक नहीं मिलेगा।

AIIMS Fellowship Application Fee

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क देना होगा। भुगतान Debit Card, Credit Card या Net Banking से किया जा सकता है।

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC₹2,000
SC / ST / EWS₹1,600
OPHनिःशुल्क

AIIMS Fellowship 2027 Important Dates

ऑनलाइन पंजीकरण 28 अक्टूबर से शुरू हुआ है। आवेदन बंद होने के बाद उम्मीदवार 23 नवंबर को अपने फॉर्म की स्वीकृति या अस्वीकृति की स्थिति देख सकेंगे।

कार्यक्रमदिनांक
आवेदन शुरू28 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख11 नवंबर, शाम 5 बजे
आवेदन स्थिति23 नवंबर
एडमिट कार्ड30 नवंबर
CBT परीक्षा5 दिसंबर
विभागीय मूल्यांकन22–23 दिसंबर
अंतिम परिणाम29 दिसंबर 2026

AIIMS Fellowship Selection Process

चयन दो चरणों में होगा। पहला चरण दिल्ली NCR में 60 मिनट का CBT है, जिसमें 60 प्रश्न होंगे। सही उत्तर पर एक अंक और गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक कटेगा।

CBT में कम से कम 50% अंक लाने वाले उम्मीदवार मेरिट और सीटों के अनुसार 40 अंकों के ऑनलाइन Departmental Assessment के लिए बुलाए जाएंगे। प्रवेश पात्रता के लिए दोनों चरण मिलाकर 50% से अधिक अंक जरूरी हैं।

AIIMS Fellowship Online Apply कैसे करें?

उम्मीदवार पहले अपनी पसंद की फेलोशिप की योग्यता और Open अथवा Sponsored सीट की उपलब्धता जांचें। गलत श्रेणी या दस्तावेज से आवेदन निरस्त हो सकता है।

  1. aiimsexams.ac.in पोर्टल खोले
  2. Fellowship Program – January 2027 को चुने
  3. इसके बाद प्रॉस्पेक्टस पढ़कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करे
  4. अब शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी भरें
  5. और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करे
  6. अब प्रमाण-पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और थम अपलोड करे
  7. इसके बाद फॉर्म जमा कर Registration Slip अपने पास सुरक्षित रख लें।
Online RegistrationAIIMS Exam Portal
Official ProspectusAIIMS Notices