SSC CHSL City Intimation Slip 2026 Link: CHSL Tier-1 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 03 दिसंबर से परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड

ARTICLE SUMMARY

SSC CHSL City Intimation Slip 2026 जारी हो गई है। उम्मीदवार ssc.gov.in से परीक्षा शहर और दिनांक देख सकते है। टियर-1 परीक्षा 03 से 31 दिसंबर 2026 तक होगी।

SSC CHSL City Intimation Slip 2026 Link
Google News पर हमें फॉलो करें
सभी सरकारी नौकरियों और रिजल्ट्स का तुरंत नोटिफिकेशन पाएं
Follow

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है। जिस भी उम्मीदवार ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वह अब अपना परीक्षा शहर और दिनांक देख सकते हैं। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करना चाहिए।

एसएससी ने 23 नवंबर 2026 को एग्जाम सिटी की जानकारी उपलब्ध कराई है। नए कार्यक्रम के अनुसार टियर-1 परीक्षा 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी। उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप देखकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की तैयारी कर सकते हैं। फिलहाल, एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड जारी होने पर मिलेगा।

SSC CHSL City Intimation Slip 2026 Latest Update

कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी करने के साथ सिटी स्लिप देखने का लिंक भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन जानकारी से इसे देख कर सकते हैं।

परीक्षा का नामSSC CHSL 2026
आयोजन संस्थाकर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा स्तरTier-1
कुल पद2,536
सिटी स्लिप जारी23 नवंबर 2026
परीक्षा शुरू03 दिसंबर 2026
परीक्षा समाप्त31 दिसंबर 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा से 2-3 दिन पहले

SSC CHSL Tier-1 Admit Card 2026 कब आएगा?

एसएससी के निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड उनकी निर्धारित परीक्षा दिनांक से लगभग 02 या 03 दिन पहले उपलब्ध कर दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े निर्देश दिए गए है। उम्मीदवार को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और निर्धारित पहचान प्रमाण साथ लेकर जाना होगा।

SSC CHSL सिटी स्लिप डाउनलोड नहीं हो तो क्या करें?

कई बार वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण लॉगिन करने में परेशानी आती है तो ऐसी समस्या में कुछ समय बाद फिर दुबारा प्रयास करें और रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड सही दर्ज करें।

अगर लॉगिन के बाद सिटी स्लिप नहीं दिखाई दे रही है, तो संबंधित परीक्षा सेक्शन और आयोग की नई सूचनाएं और जानकारी को ध्यान से देखें। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण किसी अनजान वेबसाइट या व्यक्ति के साथ साझा न करें।

SSC CHSL City Intimation Slip 2026 Download कैसे करें?

  • सबसे पहले SSC वेबसाइट खोलें
  • होम पेज पर Login or Register पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
  • अब कैप्चा भरकर अकाउंट में लॉगिन करें
  • Dashboard में SSC CHSL 2026 सेक्शन खोलें
  • Check City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें
  • अब परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी ध्यान से देखें
  • उपलब्ध डाउनलोड या प्रिंट विकल्प से जानकारी सुरक्षित करें।
Exam City SlipDownload Now
Candidate LoginClick Here
Admit CardComing Soon