News

UP Board Exam Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, 5 फरवरी से परीक्षा शुरू, देखें शेड्यूल

UP Board Exam Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, 5 फरवरी से परीक्षा शुरू, देखें शेड्यूल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 की आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं 05 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। अब विद्यार्थी अपनी कक्षा और विषयों के अनुसार परीक्षा की तारीखें देखकर अंतिम तैयारी करना शुरु कर सकते है।

यूपी बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का विस्तृत विषयवार कार्यक्रम एक ही PDF में जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक दो पालियों में होने वाली है। पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी तथा इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा निर्धारित किया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से टाइम टेबल डाउनलोड कर देख सकते हैं।

UP Board Exam 2027 परीक्षा की प्रमुख तारीखें

परीक्षा बोर्डउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
कक्षाएं10वीं और 12वीं
डेटशीट जारी12 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुरू5 फरवरी 2027
अंतिम परीक्षा24 फरवरी 2027
पहली पालीसुबह 8:30 से 11:45 बजे
दूसरी पालीदोपहर 2:00 से 5:15 बजे
आधिकारिक वेबसाइटupmsp.edu.in

UP Board 10th Time Table 2027 हाईस्कूल के पेपर कब होंगे?

कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी को हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से शुरू होगी। इसके बाद सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं निर्धारित हैं। मुख्य विषयों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

विषयपरीक्षा की तारीख
हिंदी/प्रारंभिक हिंदी05 फरवरी 2027
सामाजिक विज्ञान08 फरवरी 2027
अंग्रेजी10 फरवरी 2027
गणित13 फरवरी 2027
संस्कृत15 फरवरी 2027
विज्ञान17 फरवरी 2027
कंप्यूटर18 फरवरी 2027
कृषि24 फरवरी 2027

ये सभी प्रमुख विषय सुबह की पाली में निर्धारित किया है। अन्य भाषाओं, कला तथा व्यावसायिक विषयों की तारीखें भी आधिकारिक कार्यक्रम में दी गई हैं। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी अपने सभी पंजीकृत विषयों का मिलान PDF से अवश्य करे।

UP Board 12th इंटरमीडिएट का विषय अनुसार कार्यक्रम

इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी 5 फरवरी से शुरू होने जा रही है। विज्ञान, कला, वाणिज्य और व्यावसायिक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित है। हिंदी के बाद इतिहास, गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं होंगी।

विषयपरीक्षा की तारीख
हिंदी / सामान्य हिंदी5 फरवरी 2027
अंग्रेजी8 फरवरी 2027
इतिहास10 फरवरी 2027
जीव विज्ञान / गणित12 फरवरी 2027
अर्थशास्त्र13 फरवरी 2027
रसायन विज्ञान15 फरवरी 2027
भूगोल16 फरवरी 2027
भौतिक विज्ञान17 फरवरी 2027
कंप्यूटर24 फरवरी 2027
संस्कृत24 फरवरी 2027

UP Board Exam Date Sheet 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?

बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का संयुक्त परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। इसे डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को किसी पंजीकरण या भुगतान की आवश्यकता नहीं है।

  1. सबसे पहले upmsp.edu.in वेबसाइट खोले
  2. होमपेज पर महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड सेक्शन में जाएं
  3. हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 का परीक्षा कार्यक्रम (समय सारिणी) लिंक चुने
  4. खुलने वाली PDF में अपनी कक्षा, विषय और परीक्षा की पाली देखे
  5. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

परीक्षा की तैयारी के लिए अब किन बातों पर ध्यान दें?

डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को विषय अनुसार तैयारी शुरु कर दीजिए। जिन विषयों की परीक्षा पहले है, उन्हें प्राथमिकता के साथ अधिक समय दें। साथ ही गणित, विज्ञान और अन्य अभ्यास आधारित विषयों के लिए नियमित प्रश्नपत्र हल करने का समय निर्धारित किए है।

बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर और प्रश्न बैंक भी तैयारी में मदद कर सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम में किसी संभावित संशोधन, प्रवेशपत्र या अन्य निर्देश के लिए आधिकारिक वेबसाइट की सूचना देख सकते है।

UP Board Exam Date Sheet 2027 आधिकारिक लिंक

आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम PDFडाउनलोड करें
UPMSP आधिकारिक वेबसाइटवेबसाइट खोलें
मॉडल पेपर और प्रश्न बैंकUPMSP

UP Board Exam Date Sheet 2027 में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2027 में कब होंगी?

दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक निर्धारित हैं।

UP Board Exam Date Sheet 2027 की आधिकारिक PDF कहां मिलेगी?

विद्यार्थी upmsp.edu.in पर परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते है, PDF में सभी विषयों की तारीखें और पालियां उपलब्ध हैं।

प्रश्न 1.

उत्तर:

प्रश्न 2.

उत्तर:

Shweta Career & Exam Analyst

Shweta is a dedicated education & career analyst at janshiksha.in, bringing timely updates on government recruitment, board exams, answer keys, and syllabus.