News

CBSE Date Sheet 2027 Class 10th & 12th: यहाँ से देखें कब आएगा CBSE Timetable PDF? और परीक्षा दिनांक और जानकारी

Job Overview
Organization CBSE
Total Posts Various Posts
Salary / Pay As per rules
Qualification 10th Pass
Location All India
Apply Mode Online
CBSE Date Sheet 2027 Class 10th & 12th: यहाँ से देखें कब आएगा CBSE Timetable PDF? और परीक्षा दिनांक और जानकारी

CBSE Date Sheet 2027 Class 10th & 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अब आधिकारिक डेटशीट का इंतजार है। शैक्षणिक सत्र 2026–27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां चल रही हैं, लेकिन 15 अक्टूबर 2026 तक CBSE ने दोनों कक्षाओं का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया है।

परीक्षाएं फरवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है।बोर्ड ने परीक्षा से पहले स्कूलों को List of Candidates (LOC) जमा करने और प्राइवेट उम्मीदवारों के फॉर्म से संबंधित निर्देश दिए हैं। साथ ही दोनों कक्षाओं के Sample Question Papers भी जारी हो चुके हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी तैयारी जारी रखते हुए समझना चाहिए कि आधिकारिक टाइमटेबल कब तक आ सकता है और PDF कहां मिलेगी।

CBSE Date Sheet 2027 कब जारी होगी? जानिए ताजा अपडेट

CBSE ने फिलहाल डेटशीट जारी करने की निश्चित तारीख घोषित नहीं की है। पिछले वर्ष बोर्ड ने 30 अक्टूबर 2025 को 2026 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम प्रकाशित किया था। इसी आधार पर अक्टूबर-नवंबर 2026 में नई डेटशीट आने की उम्मीद की जा रही है।

हालांकि यह अनुमान है, आधिकारिक घोषणा नहीं। डेटशीट जारी होने पर विद्यार्थियों को विषयवार तारीख, विषय कोड, परीक्षा का समय और जरूरी निर्देश मिलेंगे।

परीक्षा संबंधी जानकारीवर्तमान स्थिति
बोर्डCentral Board of Secondary Education
शैक्षणिक सत्र2026–27
कक्षाएं10वीं और 12वीं
डेटशीट जारी होने की तारीखघोषित नहीं
थ्योरी परीक्षाफरवरी 2027 से संभावित
प्रैक्टिकल परीक्षाविस्तृत कार्यक्रम प्रतीक्षित
Sample Papersजारी
आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in

CBSE Class 10 Date Sheet 2027 किन विषयों की तारीखों का इंतजार?

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी महत्वपूर्ण विषय है। इनके अलावा छात्र अपने चुने हुए कौशल और भाषा विषयों का कार्यक्रम भी डेटशीट में देख सकते है।

CBSE ने 2026 से कक्षा 10वीं में दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू करी है। पहली परीक्षा मुख्य परीक्षा होती है जबकि दूसरी में निर्धारित नियमों के अनुसार सुधार का अवसर मिलता है। वर्ष 2027 की दूसरी परीक्षा का अलग कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है, जबकि संबंधित जरूरी जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है।

CBSE Class 12 Date Sheet 2027: Science, Commerce और Arts का Schedule

12वीं में Science के विद्यार्थियों को Physics, Chemistry, Mathematics और Biology जैसे विषयों की तारीखें देख लेनी चाहिए। Commerce के लिए Accountancy, Business Studies और Economics तथा Humanities के लिए History, Political Science, Geography जैसे विषय महत्वपूर्ण है।

परीक्षा कार्यक्रम आने के बाद विद्यार्थी दो पेपरों के बीच मिलने वाले दिनों के अनुसार रिवीजन प्लान बना सकते है, फिलहाल इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी अनुमानित विषयवार तारीख को आखिरी कार्यक्रम न समझे।

CBSE Board Exam 2027 में प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब होंगी?

कक्षा 12वीं के कई विषयों में थ्योरी के साथ Practical Examination या Project Assessment भी होता है। स्कूलों को इन गतिविधियों के लिए CBSE के निर्धारित निर्देशों का पालन करना होता है।

पिछले वर्षों में सामान्य स्कूलों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी से आयोजित होती रही है, जबकि Winter Bound Schools के लिए अलग कार्यक्रम रहता है। वर्ष 2027 की वास्तविक तारीखों की पुष्टि संबंधित नोटिस और स्कूल से करनी चाहिए।

CBSE Date Sheet 2027 PDF मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक डेटशीट प्रकाशित होने के बाद विद्यार्थी इसे मोबाइल या कंप्यूटर में बिना शुल्क डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए किसी रजिस्ट्रेशन नंबर या लॉग-ईन की जरूरत नहीं होती है। PDF जारी होने पर ये चरण अपनाएं:

  1. cbse.gov.in पोर्टल वेबसाइट खोले
  2. Main Website विकल्प चुने
  3. Latest @ CBSE या Examination Circulars सेक्शन खोले
  4. Class X/XII Date Sheet 2027 का नोटिस देखें या खोजे
  5. उपलब्ध PDF खोलकर डाउनलोड करे
  6. अपने विषय का नाम, कोड, तारीख और समय की जानकारी देखें।

CBSE डेटशीट 2026 आने से पहले तैयारी कैसे करें?

CBSE Academic वेबसाइट पर 2026-27 के Sample Question Papers और Marking Schemes उपलब्ध है। विद्यार्थी इनसे प्रश्नों का प्रारूप, अंक विभाजन और उत्तर लिखने की अपेक्षित शैली समझ सकते है।

फिलहाल प्रत्येक विषय का पाठ्यक्रम पूरा करने, कमजोर अध्यायों की पहचान करने और निर्धारित समय में Sample Papers हल करने पर ध्यान दे। अंतिम डेटशीट मिलने के बाद पेपरों के बीच उपलब्ध दिनों के अनुसार अपनी बिचार बदल सकते है।

CBSE Date Sheet 2027 से जुड़े जरूरी लिंक

नीचे CBSE के संबंधित पोर्टल दिए गए हैं। डेटशीट आने तक इनसे परीक्षा संबंधी नोटिस और अभ्यास सामग्री प्राप्त की जा सकती है।

बोर्ड की वेबसाइटCBSE
डेटशीट और परीक्षा नोटिसExamination Circulars
Class 10 Sample Papers2026-27 SQP
Class 12 Sample Papers2026–27 SQP

CBSE Date Sheet 2027 से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल-जवाब

क्या CBSE Class 10 और 12 की डेटशीट जारी हो गई है?

नहीं, फिलहाल 15 अक्टूबर 2026 तक दोनों कक्षाओं की आधिकारिक विषय अनुसार डेटशीट जारी नहीं हुई है।

क्या CBSE कक्षा 10वीं में 2027 में दो बोर्ड परीक्षाएं होंगी?

CBSE ने 2026 से दो परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है, वर्ष 2027 के लिए विस्तृत तारीखें और निर्देश आधिकारिक नोटिस या वेबसाईट पर देखें।

Share this: WhatsApp Telegram X / Twitter Facebook

Shweta

Govt Jobs Expert & Career Advisor

Shweta covers government recruitment, competitive exams, and career guidance. Expert in analyzing official notifications and simplifying complex recruitment processes.